ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

करवा चौथ 24 को, 8.02 बजे होगा चंद्रोदय, बिलासपुर में खरीदारी शुरू

बिलासपुर। सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ के व्रत का विशेष महत्व है। इस बार यह 24 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन भोर में हीं व्रत की शुरुआत हो जाएगी। दिनभर निर्जला व्रत करने के बाद शाम को पूजन की शुरुआत की जाएगी। वहीं चंद्रोदय रात 8.02 बजे होगा। इसके साथ ही चलनी की ओट से चंद्रमा को देखने के बाद व्रती महिलाएं अपने पति को देखेंगी। साथ ही उनकी दीर्घायु की कामना करेंगी। पति के हाथों से ही पानी पीकर व्रत का पारण करेंगी। इसके लिए वे अभी से ही तैयारियां शुरू कर चुकी हैं।

करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 24 अक्टूबर, रविवार को रखा जाएगा। महिलाएं इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। साथ ही तैयारियों में जुटी हुई हैं। नई साड़ियों के साथ ही गहने व पूजन सामग्री आदि की खरीदी शुरू कर चुकी हैं। शहर के शनिचरी, बृहस्पति बाजार, देवकीनंदन चौक के पास समेत अन्य जगहों पर पूजन सामग्रियों की बिक्री होने लगी हैं। वहीं ज्वेलरी से लेकर डिजाइनर व सामान्य साड़ियों की खरीदी भी शुरू हो गई है। इससे इन दुकानों में भीड़ भी देखने को मिल रही है

यह है मुहूर्त

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस साल चतुर्थी तिथि की शुरुआत 24 अक्टूबर को ही भोर में 03:01 बजे से होगा। यह 25 अक्टूबर की सुबह 5:43 बजे तक रहेगी। इस साल करवा चौथ व्रत पर पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:30 बजे से शाम 6:45 बजे तक का रहेगा। यानी इसकी अवधि एक घंटे 15 मिनट तक की रहेगी। इस दिन चंद्रोदय रात 8:02 बजे होगा। वहीं करवा चौथ व्रत का समय सुबह 6.01 बजे से रात 08.02 बजे तक यानी कुल 14 घंटे एक मिनट का रहेगा।

Related Articles

Back to top button