ब्रेकिंग
Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; म... ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिक... Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रें... Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी क... Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकि... Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पू... Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल... Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक ल... Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड...
खेल

पाकिस्तान के खिलाफ कैसी होनी चाहिए प्लेइंग इलेवन, पूर्व क्रिकेटर ने तर्क के साथ बताए 11 नाम

नई दिल्ली। टीम इंडिया रविवार को अपने टी20 विश्व कप 2021 अभियान की शुरुआत करने है। भारत के सामने पहले ही मैच में चिरप्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान की चुनौती है। इसके लिए टीम पूरी तरह तैयार है और प्रशसंकों के अलावा क्रिकेटरों और क्रिकेट पंडितों ने इस बात को स्वीकार किया है कि टूर्नामेंट के लिए विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ही खिताब जीतने की पसंदीदा टीमों में सबसे ऊपर है। उधर, पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर भविष्यवाणी की है।

वीवीएस लक्ष्मण ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए जो टीम चुनी है, उसमें कुछ नाम आश्चर्य करने वाले हैं। स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए वीवीएस ने बताया है कि उन्होंने अपनी टीम में जिन खिलाड़ियों को शामिल किया है, उसके पीछे की वजह क्या है। उनका कहना है, “टीम के पास कई विकल्प हैं, लेकिन मैं ओपनिंग करने के लिए रोहित शर्मा, केएल राहुल के साथ जाऊंगा। नंबर 3 होंगे विराट कोहली, नंबर 4 होंगे सूर्यकुमार यादव, नंबर 5 रिषभ पंत, नंबर 6 हार्दिक पंड्या, नंबर 7 होंगे रवींद्र जडेजा, नंबर 8 होंगे भुवनेश्वर कुमार और नंबर 9 होंगे बुमराह।”

पूर्व क्रिकेटर ने नंबर 10 और 11 के लिए दो स्पिनर चुने हैं। उन्होंने कहा है, “नंबर 10 और नंबर 11 मेरे दो स्पिनर होंगे, वरुण चक्रवर्ती और राहुल चाहर।” वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि टाप सात को देखें तो इनमें वो क्षमता है कि कितना भी बड़ा स्कोर बना सकते हैं और कितने भी बड़े लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। उनका कहना है, “मैं उम्मीद करूंगा कि टाप 7 बल्लेबाज ज्यादा से ज्यादा रन बनाएं।” अपने पहले मैच के लिए भारत रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान से भिड़ेगा। भारत ने पहले ही इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अभ्यास मैच जीतकर अपनी तैयारियों को पक्का कर लिया है।

वीवीएस लक्ष्मण की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और राहुल चाहर।

Related Articles

Back to top button