ब्रेकिंग
खंडवा के 'बिस्मिल्लाह होटल' में स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़, मटन कोल्हापुरी के पार्सल में मिला आधा ... रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500...
देश

अब देर रात तक खुला रहेगा रेस्टोरेंट, आज से आडिटोरियम व सिनेमा हाल भी खोलने की इजाजत; SOP लागू

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में महामारी कोरोना का प्रकोप कम हो रहा है इसलिए शुक्रवार से यहां के सिनेमा हाल, थियेटरों व आडिटोरियम को दोबारा खोलने की अनुमति मिल गई है। महाराष्ट्र सरकार ने पूरे राज्य में कोरोना संबंधित प्रतिबंधों में राहत देने का ऐलान कर दिया है। सभी रेस्टोरेंट को जहां मध्यरात्रि तक खुला रखने की अनुमति दी गई है वहीं थियेटरों, एम्यूजमेंट पार्क और सिनेमा हाल को 22 अक्टूबर से दोबारा खोला जा रहा है।

नए निर्देशों के अनुसार-

– सभी रेस्टोरेंट को अब मध्यरात्रि तक खोलने की अनुमति दे दी गई है वहीं दुकानों को रात 11 बजे तक खोल सकते हैं। इससे पहले दुकानों को रात के 10 बजे तक ही खोलने की इजाजत थी।

– वहीं एम्यूजमेंट पार्क आज से खुल रहे हैं वहीं वाटर राइड को फिलहाल अनुमति नहीं दी जाएगी।

– कंटेनमेंट जोन को छोड़ राज्य के सभी जगहों में थियेटरों व सिनेमा हालों को आज से 50 फीसद क्षमता के साथ खोला जा रहा है।

कई राज्यों ने कोरोना संक्रमण को लेकर अच्छा काम किया है और वहां कोरोना के मामले अब न के बराबर रह चुके हैं। उन्ही राज्यों में से एक राज्य है कर्नाटक जहां एक अक्टूबर से पूरी क्षमता के साथ सिनेमा हाल को खोला गया है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बीते सोमवार को शहर के सिनेमा हाल, थिएटर और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभागारों को 22 अक्टूबर से कोविड-19 दिशानिर्देशों के साथ फिर से खोलने को कह दिया था। इस संबंध में जारी किए गए नोटिस में BMC ने कहा कि इन प्रतिष्ठानों को फिर से खोलने से संबंधित SOP महाराष्ट्र सरकार द्वारा तीन अलग-अलग आदेशों के माध्यम से जारी किए गए थे और ये BMC के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाकों में लागू होंगे।

पिछले हफ्ते महाराष्ट्र सरकार ने राज्य भर में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमा हाल , ड्रामा थिएटर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सभागारों को फिर से खोलने के संबंध में SOP जारी किए थे। पिछले महीने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में कमी के संकेत दिखने के बाद घोषणा की थी कि सिनेमा हाल और थिएटर 22 अक्टूबर से फिर से खुल सकते हैं और प्रतिबंधों में ढील दी गई थी।

Related Articles

Back to top button