ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
मनोरंजन

Guru Randhawa ने खुलासा कर बताया आखिर कैसे हुआ उनपर जानलेवा हमला

पॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छा-खासा नाम कमाने वाले सुपरस्टार गुरु रंधावा के नाम से आज हर कोई वाकिफ है, दुनिया भर में इनके संगीत और स्टाइल के लाखों-करोड़ों चाहने वाले फैंस मौजूद हैं। जैसे कि आप जानते ही हैं कि हाल ही में गुरु रंधावा पर एक शख्स ने हमला कर दिया, जिसकी वजह से वो जख्मी हो गए।

बताते चलें कि, हाल ही में गुरु रंधावा पर कनाडा के वैंकूवर में हमला हो गया था। इस अटैक में उन्हें राइट आईब्रो पर 4 टांके भी आए हैं, अब गुरु रंधावा इंडिया वापस आ गए हैं। हमला 28 जुलाई को हुआ था, सोशल मीडिया पर खुद उन्होंने ये जानकारी दी है। साथ ही फोटो भी शेयर किया है, जिसमें उनकी आंख के ऊपर बैंडेज लगी है। दरअसल, गुरु रंधावा पिछले कई दिनों से कनाडा में अलग-अलग जगहों पर कंसर्ट कर रहे थे। वैंकूवर में रविवार रात को उनका आखिरी शो था, कंसर्ट खत्म होने के बाद उनपर हमला हुआ, एक शख्स ने उन्हें घूंसा मारा, जिससे उन्हें चोट लग गई।

सोशल मीडिया पर गुरु रंधावा ने बताया, ‘गुरु अब इंडिया वापस आ गए हैं, उनकी राइट आईब्रो पर चार टांके आए हैं। घटना 28 जुलाई को हुई। वैंकूवर में जब रंधावा परफॉर्म कर रहे थे तो गुरु ने एक पंजाबी इंसान को स्टेज पर ना आने के लिए कहा’, ‘वो इंसान बार-बार स्टेज पर जाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद वो बैकस्टेज पर सभी से लड़ने लगा। उसका नाम सुरिंदर संघेरा (लोकल प्रमोटर) था। उसे शो से बाहर कर दिया गया, लेकिन जब शो खत्म हुआ और गुरु स्टेज से जाने लगे तो उस इंसान ने गुरु को चेहरे पर एक जोर से पंच मारा, पंच इतना हार्ड था कि गुरु के माथे से खून आने लगा। इसके बाद गुरु एक बार फिर स्टेज पर गए और उन्होंने दर्शकों को अपनी चोट दिखाई’

पोस्ट खत्म करते हुए गुरु ने बताया- ‘वो शख्स कुछ और लोगों के साथ था और जो भी उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा था, वो लोग सभी को मार रहे थे, इसके बाद वो सभी वहां से भाग गए, अब मैं इंडिया वापस आ गया हूं और सुरक्षित हूं। गुरु नानक देव जी ने मुझे बचा लिया, वाहेगुरु उस इंसान को समझ दें कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं’ कंसर्ट में मौजूद चश्मदीद ने भी बताया था, जिस शख्स ने गुरु रंधावा पर हमला किया वो सिंगर की परफॉर्मेंस के दौरान एग्रेसिव बिहेव कर रहा था, घटना के बाद मौके पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंच गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button