ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
देश

पारिवारिक फोटो से बन रहे अश्लील मीम्स, आइजी से शिकायत

बिलासपुर। शहर में रहने वाली एक महिला की तस्वीर इंटरनेट मीडिया से निकाल कर युवक अश्लील मीम्स बना रहा है। इसे ट्वीटर के माध्यम से वायरल भी किया जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर महिला ने मुख्यमंत्री व आइजी से शिकायत की है। इस पर सरकंडा पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शहर में रहने वाली महिला ने इस संबंध में सीएम कार्यालय और आइजी रतनलाल डांगी से शिकायत की है

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपने परिवारिक फोटो को इंटरनेट मीडिया में शेयर किया है। इन तस्वीरों पर गुजरात में रहने वाले एक व्यक्ति ने पहले आपत्तीजनक टिप्पणी की। इसके बाद तस्वीर को निकालकर एडिट करते हुए अश्लील बनाया। साथ ही इसमें अश्लील टिप्पणी भी जोड़ दी। इन तस्वीरों से मिम्स बनाकर इंटरनेट मीडिया ट्वीटर पर वायरल किया जा रहा है।

इंटरनेट में वायरल तस्वीरों को देखकर महिला ने सीएम कार्यालय और आइजी रतनलाल डांगी से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन तस्वीरों को हटवा दिया है। वहीं, महिला की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है। आरोपित युवक गुजरात का रहने वाला बताया जा रहा है।

काेई जान पहचान नहीं

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपित से उनकी कोई जान पहचान नहीं है। इसके बाद भी वह तस्वीर पर आपत्तीजनक टिप्पणी करता है। इसके साथ ही तस्वीरों में छेड़छाड़ कर रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button