ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
देश

बेरोजगारों से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी मामले में बढ़ने लगी पीड़ितों की संख्या

रायपुर: रोजगार कार्यालय की आड़ में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने के मामले में पीड़ितों की संख्या बढ़ने लगी है। गुरुवार को करीब 50 से अधिक की संख्या में पीड़ित डीडी नगर पुलिस थाना पहुंचकर आरसीडीएसपी नामक कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक ने जांच का आदेश दिया है। डीडी नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीडी नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुरा स्थित आरसीडीएसपी नामक कंपनी द्वारा बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर पिछले तीन साल से लोगों को अपनी जाल में फंसाकर ठगी का खेल खेल रही थी। बेरोजगारों को शासकीय एवं अर्द्धशासकीय पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक-एक लोगों से 35 हजार रुपये लेने की बात सामने आ रही है।

आरोपित बेरोजगारों का भरोसा जीतने के लिए बकायदा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करते थे। उसमें उनको प्रशिक्षण दिया जाता था। उसके बाद उनको जल्द नौकरी दिलाने का झांसा दिया जाता था। लेकिन जब कई महीने बीत जाने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो युवकों ने थक हारकर बुधवार को डीडी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराया

जानकारी मिलने पर गुरुवार को भी पीड़ित पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराया है। डीडी नगर पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में डीडी नगर थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने के बाद से जांच शुरू कर दी गई है। आरोपितों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही सच सामने होगा।

Related Articles

Back to top button