ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

गंदगी फैलाने पर 85 लोगों से निगम ने वसूला 14 हजार रुपये का जुर्माना

रायपुर: रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को सभी 10 जोनों में जोन कमिश्नरों के नेतृत्व में जोन स्वास्थ्य अधिकारियों ने बाजारों में स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे सघन जन जागरण अभियान के तहत गंदगी फैलाने पर 85 दुकानदारों से 14 हजार रुपये जुर्माना वसूला। नगर निगम की प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी डा. तृप्ति पाणिग्रही ने बताया कि गंदगी फैलाने पर जोन एक की टीम ने नौ लोगों पर 550 रुपये का जुर्माना वसूल किया है।

इसी तरह से जोन दो की टीम ने दो व्यक्तियों पर दो सौ रुपये, जोन तीन की टीम ने 10 व्यक्तियों पर 3750 रुपये, जोन चार की टीम ने 11 लोगों पर 1050 रुपये, जोन सात की टीम ने 15 लोगों पर 850 रुपये, जोन नौ ने 36 लोगों पर 73 सौ रुपये और जोन 10 की टीम ने दो व्यक्तियों पर चार सौ रुपये का जुर्माना मौके पर वसूला।

इसी तरह जोन एक और 10 की टीम ने बाजार में छह दुकानदारों से चार सौ रुपये रुपये का जुर्माना वसूल कर कड़ी चेतावनी दी,जबकि प्रतिबंधित पॉलीथिन दुकान में रखने पर 18 दुकानदारों पर 2150 रुपये का जुर्माना किया गया।इसमें जोन एक ने तीन दुकानों पर 150 रूपये, जोन दो ने दो दुकानों पर 150 रुपये, जोन सात ने 13 दुकानों पर 1850 रुपये जुर्माना प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर किया गया।

नगर निगम द्वारा पिछले कई महीनों से विभिन्न वार्डों में गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। बावजूद इसके बाजार और मुख्य मार्गों में गंदगी व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button