ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
विदेश

जमात-ए-इस्लामी नेता ने कबूली बांग्लादेश में सांप्रदायिक हमलों में शामिल होने की बात

ढाका। जमात-ए-इस्लामी नेता कमालुद्दीन अब्बासी (Kamaluddin Abbasi) ने बांग्लादेश के हाजीगंज में एक दुर्गा पूजा (Durga Puja) मंडप पर हुए हमले में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। उसने गुरुवार शाम चांदपुर के वरिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद कमालुद्दीन की अदालत में अपना कबूलनामा किया। चांदपुर के पुलिस अधीक्षक मिलन महमूद ने कहा कि उसने घटना में शामिल अन्य लोगों के नामों का भी खुलासा किया। बता दें कि महीने की शुरुआत में कुछ लोगों के एक समूह ने रात के समय हाजीगंज बाजार मंदिर पर हमला किया था

13 अक्टूबर को पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया तो हमलावरों से झड़प हो गई। इस हिंसा में कुल पांच लोग मारे गए थे। हमले के सीसीटीवी फुटेज में अब्बासी को हिंसा का नेतृत्व करते हुए देखा गया है। देशव्यापी हिंसा के 10 मामलों में लगभग 5,000 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है, और पुलिस ने अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। महमूद ने अन्य अपराधियों को पकड़ने के लिए एक आपरेशन चलाया है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों को लेकर अमेरिकी आयोग ने जताई चिंता

एक अमेरिकी आयोग ने बांग्लादेश (Bangladesh) में हिंदुओं पर हमलों को लेकर चिंता जाहिर की है। आयोग ने कहा कि वह बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हुए हमलों से गंभीर रूप से परेशान हैं। इसके साथ ही अमेरिकी आयोग ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री (Bangladesh PM) शेख हसीना (Sheikh Hasina) से इस तरह के हमलों को रोकने के लिए कार्रवाई करने का आग्रह किया है। अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (यूएससीआइआरएफ) के अध्यक्ष नादिन मेंजा ने कहा कि हम प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा अर्धसैनिक बलों को भेजकर हिंसा के जघन्य अपराधों को रोकने की कार्रवाई की सराहना करते हैं। इसके साथ ही हम बांग्लादेशी सरकार से देश में हिंदू विरोधी भावनाओं को भड़काने वाले चरमपंथी तत्वों पर कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं।

Related Articles

Back to top button