ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
विदेश

रूस में एक केमिकल प्लांट में हुआ विस्फोट, 12 लोगों की मौत; 4 लापता

मास्को। रूस में एक केमिकल प्लांट में ब्लास्ट होने से 16 लोगों की मौत की खबर है। टास समाचार एजेंसी के मुताबिक, पश्चिमी रियाज़ान प्रांत (Ryazan province) में एक केमिकल प्लांट में विस्फोट के चलते यह धमाका हुआ। हालांकि, आपात स्थिति मंत्रालय ने दुर्घटना में 12 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि चार लोग लापता हैं। टास (TASS) ने अपने स्रोत के हवाले से कहा कि दुर्घटना तकनीकी प्रक्रिया का पालन करने में विफलता के कारण हुई थी। इस विस्फोट के दौरान लगी आग को भी बुझाने के लिए दमकल गाड़िया पहुंच चुकी हैं। बचाव कार्य जारी है।

सोशल मीडिया हादसे से जुड़े फोटो-वीडियो वायरल

यह आग राजधानी मास्को के दक्षिणपूर्व में स्थित एक प्लांट में लगी है, जहां विस्फोटक के अलावा हथियार बनाए जाते हैं। सोशल मीडिया पर इस भयावह हादसे से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

इससे पहले चीन के एक रेस्टोरेंट में हुआ था गैस रिसाव

शेनयांग शहर (Shenyang City) में स्थित एक रेस्टोरेंट के भीतर गैस रिसाव होने से विस्फोट हुआ था। साउथ चाइना मोर्निंग पोस्ट के मुताबिक, इस हादसे में 1 की मौत हो गई है जबकि 33 लोग घायल हुए थे। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया था कि यह गैस रिसाव कैसे हुआ? यहां पर बचाव कार्य भी किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धमाके के बाद लोग इधर-उधर भाग रहे हैं। चारों तरफ इमारतों का मलबा बिखरा हुआ है और अफरातफरी मची हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले 13 जून 2021 को भी इसी प्रकार का हादसा हुआ था। हुबेई प्रांत के शियान शहर में सुबह गैस पाइप फट गई थी। समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक, मध्य चीन के हुबेई प्रांत में भीषण गैस विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो थी जबकि 138 लोग इस हादसे में घायल हो गए थे। 37 लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए थे। इस हादसे के बाद कई लोग मलबे में दब गए थे।

Related Articles

Back to top button