ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

अब प्याज के भी दाम गिरे, पांच दिन में 500 रुपये क्विंटल गिरे दाम

रायपुर: नवरात्र के समय लोगों के आंसू निकाल रही प्याज की कीमतों में अब फिर से गिरावट आने लगी है। बीते पांच दिनों में प्याज की कीमतों में 500 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई है। इस प्रकार 3300-3500 रुपये प्रति क्विंटल में बिक रही प्याज 2800 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गई है। फुटकर में भी 50 रुपये किलो से घटकर 38 से 40 रुपये किलो तक बिक रही है।

कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्याज की कीमतों में और गिरावट आ सकती है। बताया जा रहा है कि अभी प्याज की आवक में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते ही अब दाम गिरने लगे है। थोक आलू-प्याज व्यापारी संघ के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि आवक सुधरने के साथ ही ऊपरी मंडी में भी प्याज की कीमतों में सुधार हो रहा है।

आलू के दाम भी गिरे

प्याज के साथ ही आलू की कीमतों में भी थोड़ी गिरावट आई। शुक्रवार को यह 25 रुपये किलो से घटकर 22 रुपये किलो तक बिका। थोक में भी 850 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

टमाटर भी 45 रुपये बिका

टमाटर की कीमतों में अब गिरावट का क्रम जारी है और थोक में यह 800 रुपये कैरेट और चिल्हर में 45 से 50 रुपये किलो बिक रहा है। इसके साथ ही बैगन 30 रुपये किलो, भिंडी 40 रुपये किलो, लौकी 20 रुपये किलो, करेला 40 रुपये किलो तक बिका।

बताते चलें कि आवक बढ़ने के साथ ही सब्जियों के दाम में भारी कमी आई है। इससे पहले बीते पखवाड़े में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे।

Related Articles

Back to top button