ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

रेलवे इंस्टीट्यूट में मिलेगी ओपन जिम की सुविधा

बिलासपुर: रेलवे परिक्षेत्र स्थिति इंस्टीट्यूट में जल्द ओपन जिम की सुविधा मिलने वाली है। लगभग यहां कसरत के 14 तरह के उपकरण फीड किए जा रहे हैं। जैसे ही यह काम पूरा होगा कर्मचारी, खिलाड़ी या आम लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। इंस्टीट्यूट बुधवारी बाजार में स्थित है। इस मैदान में न केवल रेलवे के बड़े आयोजन होते हैं। बल्कि सुबह व शाम दोनों समय खिलाड़ियों का मेल लगा रहता है। सुबह मार्निंग वाक से लेकर दौड़ व एक्सरसाइज करने वाले की मौजूदगी रहती है।

इनमें इंस्टीट्यूट के सदस्यों के साथ- साथ खिलाड़ी, रेलवे के अधिकारी व कर्मचारियों के आम लोग भी रहते हैं। यहां सुविधाओं का विस्तार करने के लिए ही इंस्टीट्यूट के द्वारा ओपन जिम की सुविधा शुरू करने की योजना बनाई गई। इसके पीछे उद्देश्य केवल यह है कि मार्निंग वाक पर पहुंचने वाले इस जिम के जरिए और सेहतमंद हो सके। सबसे खास बात यह है कि जिम मैदान के बाहर खाली जगह पर स्थापित किया जा रहा है

जहां कोई भी आकर कसरत कर सकता है। इन उपकरणों हाथ, पैर, कमर से लेकर शरीर के सभी हिस्सों का कसरत करना वाला उपकरण है। उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता भी नहीं होगी। इंस्टीट्यूट प्रबंधन इसे अतिशीघ्र शुरू करने का प्रयास कर रहा है। इस इंस्टीट्यूट में फुटबाल मैदान के अलावा स्केटिंग, स्वीमिंग, बास्केटबाल मैदान, कैरम, शतरंज जैसे खेलों की गतिविधियां रहती है।

रेलवे का पहला इंस्टीट्यूट जहां मिलेगी यह सुविधा

रेलवे में हर जगह इंस्टीट्यूट है। इसके लिए अलग समिति बनती है। समिति में रेलवे के कर्मचारी पदाधिकारी की भूमिका में होते हैं। यह पहला इंस्टीट्यूट होगा जहां लोगों को ओपन जिम की सुविधा मिलेगी। आने वाले दिनों में उपकरणों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button