ब्रेकिंग
Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ... Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग...
खेल

भारत के खिलाफ विश्व कप मैच के लिए पाकिस्तान की 12 सदस्यीय टीम की घोषणा, इन खिलाड़ियों को जगह

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बहुचर्चित टी20 विश्व कप मुकाबले का इंताजार अब खत्म होने वाला है। रविवार को दोनों टीमें आमने-सामने होने जा रही है। भारत और पाकिस्तान की टीमों को टी20 विश्व कप के ग्रुप 2 में साथ रखा गया है। भारत के खिलाफ इस अहम मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने अपनी संभावित 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। अनुभवी खिलाड़ियों को इस मुकाबले के लिए तरजीह दी गई है।

दुबई की पिच को ध्यान में रखते हुए टीम में स्पिन गेंदबाजी विकल्प को ज्यादा से ज्यादा रखा गया है। भारत के खिलाफ साल 2017 का चैंपियंस ट्राफी फाइनल खेल चुके हसन अली, इमाद वसीम, शादाब खान, शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज और फखर जमां टीम में शामिल किए गए हैं। हफीज, शोएब, इमाद और शादाब टीम के लिए स्पिनर गेंदबाजी करते हैं।

 

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व टूर्नामेंट में यह छठा मुकाबला होगा। इससे पहले खेले गए सभी पांच मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया है। इसमें से साल 2007 टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबला भी है जहां आखिरी ओवर में मिली रोमांचक जीत से टीम इंडिया ने टूर्नमेंट को अपने नाम किया था।

पाकिस्तान की टीम

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखऱ जमां, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, हैदर अली, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी

Related Articles

Back to top button