ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
खेल

विराट कोहली ने कर दिया साफ, हार्दिक पांड्या इस विश्व कप में गेंदबाजी करेंगे या नहीं

नई दिल्ली। भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ रविवार 24 अक्टूबर को आइसीसी टी20 विश्व कप में खेलने उतरेगी। मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मीडिया से बात की और उनके सवालों के जवाब दिए। कोहली ने इस बात पर से भी पर्दा उठा दिया कि आलराउंडर हार्दिक पांड्या इस टूर्नामेंट में गेंदबाजी करेंगे या नहीं।

प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान विराट ने कहा, “इस वक्त जैसी हार्दिक पांड्या की स्थिति है वो पहले से बेहतर नजर आ रहे हैं। इस विश्व कप टूर्नामेंट के दौरान वह आगे जाकर टीम के लिए गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं। भारतीय टीम के पास गेंदबाजी के विकल्प मौजूद हैं जो एक या दो ओवर निकाल सकते हैं जब तक कि हार्दिक इस जिम्मेदारी को नहीं उठा लेते हैं।”

हार्दिक ने अब तक 49 टी20 मुकाबले की 33 पारियों में 484 रन बनाए हैं। उन्होंने 145 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं और 30 छक्के लगाए हैं। आगे कप्तान ने कहा, “हमें यह बात बहुत ही अच्छे से पता है कि नंबर छह पर हार्दिक पांड्या आकर टीम के लिए कितनी अहम भूमिका निभाते हैं। पिछले साल हमने आस्ट्रेलिया के दौरे पर इस चीज को अच्छे से देखा था।”

विराट ने कहा हम हार्दिक पर किसी तरह से गेंदबाजी करने का दबाव नहीं बनाने वाले। वह बल्लेबाजी के दम पर टीम में जगह बनाने में सक्षम हैं। “हमने बतौर बल्लेबाज हार्दिक का हमेशा ही समर्थन किया है। हम सब इस बात से वाकिफ है कि टीम के लिए क्या महत्व रखते हैं। वह प्रभावशाली पारी खेल सकते हैं। मुझे लगता है कि यह शायद ज्यादा अहम है, ना कि जो वो अभी करने में सक्षम नहीं है उसके लिए दबाव बनाया जाए।”

Related Articles

Back to top button