ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का 'हथौड़ा': कोल इंडिया को फटकार— 10 साल तक क्यों भटकाया? दिव्यांग उम्मीदवार को तुरंत ... राहुल गांधी का बड़ा अलर्ट: 'AI छीन लेगा IT की नौकरियां और मैन्युफैक्चरिंग पर होगा चीन का राज', छात्र... ZP इलेक्शन 2026: महाराष्ट्र में पंचायत चुनावों की घोषणा, फरवरी के पहले हफ्ते में होगा सियासी 'दंगल' दिल्ली में फिर गूंजी लॉरेंस बिश्नोई के नाम की गोली: रंगदारी नहीं दी तो व्यापारी के घर पर ताबड़तोड़ फ... इंटरनेशनल क्रिमिनल बनाम पैरोल: सरकार ने अबू सलेम की 14 दिन की अर्जी का किया विरोध, सिर्फ 2 दिन की दी... Zepto स्टोर बना 'टॉर्चर रूम': डिलीवरी बॉय को दी गई घिनौनी सजा, बदसलूकी की तस्वीरें देख खौल उठेगा खून केक कटा और शुरू हुआ 'कट्टा': गोरखपुर में पवन सिंह के बर्थडे पर भारी हंगामा, पुलिस एक्शन से मची भगदड़ अयोध्या की राह पर राहुल गांधी: कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा— राम लला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे 'जनन... बिजनौर में 'अनोखा भक्त': 48 घंटे से लगातार हनुमान मंदिर की परिक्रमा कर रहा कुत्ता, लोग मान रहे चमत्क... विराट का 'जूनियर' और रोहित का साथ: मैदान के बाहर कोहली का सबसे प्यारा संदेश, वीडियो सोशल मीडिया पर व...
मनोरंजन

आम्रपाली दुबे के साथ ‘आशिकी’ करने के लिए तैयार हुए खेसारी लाल यादव, इस तारीख को होगा ट्रेलर रिलीज

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे जल्द ही ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आने वाले हैं। खेसारी और आम्रपाली जल्द ही फिल्म ‘आशिकी’ में नजर आने वाले हैं। इन दोनों की फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में रिवील किया गया है। जिसके बाद अब जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जानेवाला है।

फिल्म ‘आशिकी’ का ट्रेलर रिलीज होने से पहले मेकर्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से फिल्म के दो नए  पोस्टर जारी किए हैं। इसके साथ ही खेसारी लाल यादव का एक वीडियो भी जारी किया गया है। जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव अपनी फिल्म आशिकी की चर्चा कर रहे हैं। वीडियो में खेसारी बता रहे हैं कि उनकी फिल्म का ट्रेलर 24 अक्टूबर सुबह 6 बजे एंटर10 रंगीला से रिलीज होने जा रहा है। आगे खेसारी ने बताया कि वो इस समय भारत में नहीं हैं। इस वजह से वो ट्रेलर रिलीज के वक्त मौजूद नहीं रह पाएंगे। अगर वो यहां होते तो वो खुद इसका ट्रेलर अपने हाथों से रिलीज करते। ये जानकारी खेसारी ने वीडियो जारी कर दी है।

इससे पहले खुद खेसारी लाल ने बताया था कि ‘आशिकी’ एक प्रेम कहानी है। जो जातिवाद के कारण दम तोड़ने लगती है। लेकिन अपने प्यार को पाने के लिए प्रेमी जोड़ा ऐसा कुछ करता है, जो मिसाल बन जाता है। इस फ़िल्म के जरिए खेसारी लाल यादव के अपोजिट पहली बार आम्रपाली दुबे नजर आएंगी। भोजपुरी फिल्म जगत की इस मशहूर अदाकारा के बारे में खेसारी लाल ने कहा कि ‘उन्होंने कुछ गाने तो उनके साथ किए थे, लेकिन पहली बार उनके साथ काम करके लगा कि उनमें गजब की अभिनय क्षमता है।’

Related Articles

Back to top button