ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

केजरीवाल के अयोध्या दौरे पर बोली कांग्रेस, भाजपा ने सभी दलों को धार्मिक यात्राओं के लिए किया मजबूर

नई दिल्ली। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों (UP Assembly Election) से पहले कांग्रेस नेता राशिद अल्वी (Rashid Alvi) ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने धर्म को राजनीति से जोड़ा है, जिस कारण अन्य दलों के नेताओं को मतदाताओं से जुड़ने के लिए धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अल्वी का यह बयान दिल्ली के मुख्यमंत्री (Delhi CM) अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के अयोध्या (Ayodhya) दौरे से पहले आया है। केजरीवाल 26 अक्टूबर को भगवान राम का दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएंगे।

समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए अल्वी ने कहा, ‘भाजपा ने अन्य दलों के नेताओं को धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए मजबूर किया है क्योंकि उसने धर्म को राजनीति से जोड़ा है। अधिकांश नेता धार्मिक गतिविधियां कर रहे हैं क्योंकि भाजपा ने ऐसा करना शुरू कर दिया है।’ उन्होंने कहा, ‘हर पार्टी अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जनता को अपना संदेश देना चाहती है। अरविंद केजरीवाल 26 अक्टूबर को भगवान राम की पूजा करने के लिए अयोध्या जा रहे हैं। हर पार्टी को धार्मिक तीर्थयात्रा करने की स्वतंत्रता है।’ मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने शनिवार को बताया कि केजरीवाल ‘राम लला दर्शन’ के लिए अयोध्या जाएंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

गौरतलब है कि आप ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्‍व में आम आदमी पार्टी सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसके साथ ही पार्टी ने यह भी साफ कर दिया है कि वह किसी तरह का गठबंधन नहीं करेगी। आप ने गोवा, उत्तराखंड और गुजरात समेत कई अन्य राज्यों में चुनाव लड़ने की भी घोषणा की है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश में पार्टी की जिम्मेदारी सांसद संजय सिंह को दी है।

Related Articles

Back to top button