ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
देश

दिल्ली पुलिस ने ‘कटरीना-विक्की की शादी’ के बहाने जनता से की खास अपील, जानिए क्या कहा

अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने सभी अटकलों और अफवाहों पर विराम लगाते हुए गुरूवार को शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी शादी की पहली तस्वीरें साझा कीं और फोटो के शीर्षक में लिखा कि हमारे दिल में सिर्फ प्यार और आभार हर चीज के लिए जो हमें इस पल तक साथ लाया। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।  शादी का कार्यक्रम निजी समारोह रहा और विवाह स्थल की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में गार्ड तैनात थे जिससे मीडिया के लिए जानकारी जुटाना मुश्किल हुआ। वहीं दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर विकी कौशल और कैटरीना की शादी का उदाहरण देते हुए लोगों से एक खास अपील की है।

पुलिस ने अपने ट्वीटर पर एक पोस्ट की है। उस पोस्ट में पुलिस ने लिखा है, “हैलो जनता, अपने पासवर्ड को #VicKat की शादी की तरह सुरक्षित रखें।” दिल्ली पुलिस ने जनता को ये उदाहरण देने की कोशिश की है कि जिस तरह कैट और विकी ने अपनी शादी को लेकर काफी सीक्रेसी रखी थी उसी तरह लोग भी अपने किसी भी तरह के पासवर्ड को सुरक्षित रखें और इसे किसी को न बताएं। अक्सर यह देखा गया है कि लोग अपने बैंकअकाउंट या अन्य पासवर्ड किसी को बता देते हैं और फिर जालसाजी का शिकार हो जाते हैं। इसी से बचने के लिए दिल्ली पुलिस ने यह उदाहण दिया ताकि लोग धोखाधड़ी का शिकार न हों।

आलीशान होटल में बदला गया पुराना किला
आलीशान ‘सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवाड़ा’ होटल से जोड़े की तीन तस्वीरें और एक छोटा वीडियो ही उनकी शादी का संकेत था। यह पुराना किला है जिसे आलीशान होटल में बदला गया है। मीडिया और प्रशंसकों को इससे सुरक्षित दूरी पर रखा गया था और इसकी रखवाली निजी सुरक्षा कर्मी कर रहे हैं। ऑनलाइन लीक हुई तस्वीरों में दिख रहा है कि दुल्हन लाल रंगे के लहंगे में हैं और दूल्हे ने आईवरी रंग की शेरवानी पहनी हुई है और गले में माला डाली हुई है। शादी की लीक हुई अन्य तस्वीरों में दिख रहा है कि मेहमान होटल की बालकनी में हैं। कैफ (38) और कौशल (33) ने करीब दो साल तक डेटिंग की है। शादी में फिल्मकार कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर, ‘धूम 3′ और ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य, ‘बंटी और बबली 2′ की अभिनेत्री शरवई वाघ के अलावा नेहा धूपिया और अंगद बेदी समेत अन्य शिरकत कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button