ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

इस शूटिंग चैम्पियन ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

फरीदकोट(राजन): 19 वर्षीय शूटिंग खिलाड़ी को जब नैशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में मैडल नहीं मिला तो वह सदमे में आ गई। इसी सदमे के चलते उसने शूटिंग गन से ही खुद को गोली मार ली। इस कारण उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि खुशसीरत कौर पुत्री जसविंद्र सिंह वासी फरीदकोट कुछ समय पहले अफ्रीका के पड़ोसी देश इजिप्ट में हुए शूटिंग वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने गई थी। मगर इस दौरान वह कोई मैडल हासिल नहीं कर सकी थी। सूत्रों के अनुसार हाल ही में उसने फिर पटियाला में हुई नैशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया था। इन मुकाबलों में भी उसे मैडल नहीं मिला। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। इसी परेशानी के चलते उसने कनपटी पर अपनी शूटिंग गन से गोली दाग ली।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी प्रमुख हरजिंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के बयानों पर अगली कार्रवाई की जाएगी। मृतका खिलाड़ी के प्रशिक्षक हरबंस सिंह ने बताया कि खुशसीरत ने गत नैशनल शूटिंग खेलों में 11 मैडल हासिल किए थे। इसके बाद ही उसका चयन इजिप्ट में होने वाली चैम्पियनशिप के लिए हुआ था। मैडल न मिलने से वह काफी निराश थी। कुछ दिन पहले पटियाला में हुई नैशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में भी कोई मैडल नहीं मिलने के कारण उसका मनोबल टूट चुका था।

Related Articles

Back to top button