ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
खेल

विराट कोहली की कप्तानी में वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के हाथों पहली बार हारा भारत, गौरवमयी इतिहास में लगा दाग

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के में भारत से मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने कहा था कि इस बार हम इतिहास बदल देंगे और ऐसा ही हुआ। आइसीसी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान इससे पहले 12 बार भिड़ चुके हैं जिसमें हर बार टीम इंडिया को जीत मिली, लेकिन 13वें मुकाबले में विराट कोहली भारतीय इतिहास को बचा पाने में नाकाम रहे। वर्ल्ड कप के मुकाबले में टीम इंडिया को विराट कोहली की कप्तानी में पहली बार हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप के गौरवमयी इतिहास में दाग लग गया।

टी20 इतिहास में पहली बार भारत को मिली 10 विकेट से हार

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने भारत को 10 विकेट से हराने में सफलता हासिल की। पाकिस्तान ने भारत को इस मैच में 10 विकेट से हराकर ये कमाल का रिकार्ड अपने नाम कर लिया।

विराट कोहली की कप्तानी में पहली बार मिली हार

भारत ने इस मैच से पहले पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में 12 मैच जीते थे जिसमें 7 वनडे वर्ल्ड कप तो वहीं 5 टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले शामिल हैं। वहीं 13वें मैच में भारत को हार का मुंह कोहली की कप्तानी में पहली बार देखना पड़ा।

पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में भारतीय कप्तानों का प्रदर्शन

1992- अजहर (जीत)

1996- अजहर (जीत)

1999- अजहर (जीत)

2003- गांगुली (जीत)

2007- धौनी (जीत)

2007- धौनी (जीत)

2011- धौनी (जीत)

2012- धौनी (जीत)

2014- धौनी (जीत)

2015- धौनी (जीत)

2016- धौनी (जीत)

2019- कोहली (जीत)

2021- कोहली (हार)

टीम इंडिया को 10 विकेट से मिली हार

पाकिस्तान ने भारत कोलीग मैच में 10 विकेट के बड़े अंतर से हरा दिया और जता दिया कि किसी भी टीम को कमजोर समझने की गलती करना कितना भारी पड़ सकता है। भारत ने इस मैच में 20 ओवर में 7 विकेट पर 151 रन बनाए थे, लेकिन पाकिस्तान के दोनों ओपनर बल्लेबाज मो. रिजवान नाबाद 79 रन और कप्तान बाबर आजम ने नाबाद 68 रन की पारी खेलकर भारत के मुंह से जीत छीन ली। इन दोनों ने 17.5 ओवर में 152 रन बनाकर अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिला दी।

Related Articles

Back to top button