ब्रेकिंग
जबलपुर के रेस्टोरेंट में काम को लेकर विवाद, सहकर्मी ने 20 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर की हत्या नितिन नबीन ने घोषित की नई टीम: 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 12 महिलाओं को मिली जगह; जानें BJP संविधान ... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पहली SIT की फाइनल रिपोर्ट सौंपी गई, चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन... झारखंड भर्ती परीक्षा विवाद: NEET से कैसे अलग है राज्य का संकट? 2014 से जांच, 11वीं-13वीं JPSC और कान... बरेली में LLB छात्रा पर पूर्व पति से हलाला और वकालत छोड़ने का दबाव: भाइयों-भाभियों ने की मारपीट, पुल... भोपाल का रेहान मर्डर केस सुलझा: फर्जी रील देखकर रची थी हत्या की साजिश, प्राइवेट पार्ट बेचने का था प्... ठाणे में सरकारी कार्यक्रम में वंदे मातरम् की जगह बजा फिल्म 'पुकार' का गाना: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ... गॉल टेस्ट में श्रीलंका को बड़ा झटका: फील्डिंग के दौरान दिनेश चांदीमल की गर्दन में लगी गंभीर चोट, मैद... 'आवारापन 2' में चमका नया सितारा: परेश रावल के बेटे अनिरुद्ध रावल ने सादगी से जीता दर्शकों का दिल सीजफायर वार्ता के बीच इजराइली मंत्री का आक्रामक रुख: पूरे गाजा में बस्तियां बसाने की कही बात, निरस्त...
मनोरंजन

पहली सालगिरह पर झीलों के बीच पहुंचे नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत

नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानीमानी सिंगर नेहा कक्कड़ की शादी को एक साल पूरा हो गया है। 24 अक्टूबर को नेहा और रोहनप्रीत ने अपनी शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट की। इस मौके पर लविंग कपल राजस्थान के उदयपुर पहुंचा। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें वो और रोहन झील के बीचों-बीच रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आ रहा है। एक्ट्रेस ने इंस्टा पर ढेर सारी फोटोज़ शेयर की हैं। किसी फोटो में नेहा और रोहन एक दूसरे को प्यार से गले लगाते दिख रहे हैं तो किसी फोटो में एक दूसरे की आंखों में देख रहे हैं। दोनों ने कितने शाही तरीके से एनिवर्सी सेलिब्रेट की है इसकी झलक उनकी फोटोज़ में साफ नज़र आ रही है।

फोटोज़ में दिख रहा है कि नेहा और रोहन एक झील के बीच में बोट पर बैठे हुए हैं और उनके आसपास खूबसूरत नज़ारा दिख रहा है। इस बोट पर एक टेबल भी रखी है और कुछ लोग खड़े हैं जो उनकी बोट चला रहे हैं। इन फोटोज़ में नेहा इंडियन लुक में दिखाई दे रही हैं, जब्कि रोहन जींस और शर्ट में नज़र आ रहे हैं। फोटोज़ शेयर करते हुए सिंगर ने लिखा, ‘और इस तरह हमारी पहली सालगिरह नज़र आई। जिन्होंने भी हमें स्पेशल महसूस करवाया है उन सभी का शुक्रिया। आपकी ब्लेसिंग्स, पोस्ट्स, स्टोरीज़, मैसेज़ और ढेर सारा प्यार…हर एक चीज़ ने हमें बहुत खुशी महसूस करवाई’। नेहा के फोटोज़ पर उनके भाई टोनी कक्कड़ और बहन सोनू कक्कड़ ने भी कमेंट कर उन्हें सालगिरह की मुबारकबाद दी है। वहीं फैंस भी अपनी फेवरेट नेहू को कमेंट कर मुबारकबाद दे रहे हैं। देखें तस्वीरें।

आपको बता दें कि नेहा और रोहन की लव स्टोरी बड़ी दिलचस्प है। दोनों को एक गाने की शूटिंग के दौरान प्यार हुआ और दोनों ने ही शादी के लिए एक बार में हां कर दी। नेहा और रोहन ने सालों-साल नहीं बल्कि सिर्फ कुछ महीने डेटिंग की थी और तुरंत शादी का फैसला कर लिया। पिछले साल नेहा की शादी की फोटोज़ सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुई थीं।

Related Articles

Back to top button