ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

बिलासपुर में नर्स समेत तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का जुर्म दर्ज

बिलासपुर। अशोक नगर में रहने वाले पेंटर ने बुधवार की सुबह आत्महत्या कर ली। मृतक ने सुसाइड नोट में सिम्स में पदस्थ नर्स व दो अन्य लोगों पर स्र्पये लेने के बाद भी आवास नहीं दिलाने का आरोप लगाया था। सुसाइड नोट की जांच के बाद सरकंडा पुलिस ने नर्स व उसके साथियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि अशोक नगर मुस्र्म खदान में रहने वाले पालेश्वर उर्फ निराला गोस्वामी(40) पेंटर थे। उन्होंने अशोक नगर के कुछ लोगों को अटल आवास दिलाने आश्वासन देकर सिम्स में पदस्थ नर्स सुमन रात्रे को स्र्पये दिलाए थे। स्र्पये लेने के बाद नर्स और उसके साथियों ने निगम की रसीद भी दी थी। इसके बाद भी लोगों को आवास नहीं मिल पाया। लंबे समय तक आवास नहीं मिलने पर मोहल्ले वाले अपने स्र्पये वापस मांगने लगे। रोज-रोज स्र्पये की मांग पर वे परेशान हो गए थे।

इसके बाद उन्होंने 20 अक्टूबर की सुबह घर के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूछताछ में मृतक के पुत्र बिट्टू ने बताया कि बीते दो दिनों से उसके पिता ने घर में खाना भी छोड़ दिया था। वे गुमसुम रहने लगे थे। बुधवार की सुबह चार बजे से पालेश्वर घर से बाहर निकले। इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। सुबह पड़ोसियों ने उसका शव घर के पास मुनगा के पेड़ में झूलते देखा।

निगमकर्मियों की मिलीभगत की हो रही जांच

मामले में निगमकर्मियों के मिलीभगत की बात भी सामने आई है। इस पर सरकंडा पुलिस ने स्र्पये देने वाले कुछ लोगों से पूछताछ की है। इससे मिली जानकारियों की तस्दीक की जा रही है। मामले में निगमकर्मियों की मिली भगत सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button