ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

तोड़ी गई पुरानी बिल्डिंग, चार से भी चौड़ा होगा एक नंबर का गेट

बिलासपुर: रेलवे स्टेशन का गेट क्रमांक एक आकार लेने लगा है। चौड़ाई बढ़ाने के लिए सामने की पुरानी बिल्डिंग तोड़ दी गई है। वर्तमान में मलबा हटाने का काम चल रहा है। यह जब पूरा हो जाएगा उसके बाद गेट का निर्माण किया जाएगा। यह चार नंबर से भी आकर्षक व चौड़ा होगा ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। वैसे भी स्टेशन का इस गेट से सबसे ज्यादा यात्री प्रवेश व बाहर निकलते हैं।

स्टेशन में चार गेट हैं। तीन नंबर के गेट का मुख्य द्वार कहा जाता है। इसकी वजह यहां उपलब्ध यूटीएस व आटोमेटिकट टिकट मशीन एवं पूछताछ केंद्र हैं। लेकिन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखे तो गेट क्रमांक एक का उपयोग सबसे ज्यादा होता है। पहले यह छोटा था। जिसे बाद बढ़ाया गया। हालांकि इसके में रेलवे का फिजूलखर्च हुआ, क्योंकि सालभर बाद ही इसे गेट क्रमांक चार की तरह भव्य बनाने की योजना बनाई गई है।

यहां लिफ्ट, फुट ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया। करीब दो साल से इसका निर्माण चल रहा है। वर्तमान में आधे से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। चौड़ाई बढ़ाने के लिए सामने की बिल्डिंग भी तोड़ दी गई है। इसके बनते ही जब यात्रियों के लिए इसे खोला जाएगा कि यह द्वार सबसे सुविधाजनक होगी।

दरअसल इस द्वार से लगा हुआ रेलवे आरक्षण केंद्र है। जहां जनरल टिकट काउंटर की सुविधा भी है। यात्री यहां से टिकट लेकर आसानी से स्टेशन में प्रवेश कर लेते हैं। इसकी सबसे खास बात यह होगी यात्रियों की भीड़ नहीं लगेगी और परेशानी होगी। इसी के तहत ही इसे भव्य स्वरूप दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button