ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

जामुल पालिका में अवैध मुरम खनन का खेल, पालिका प्रशासन ने शुरू की जांच

भिलाई। जामुल पालिका में अवैध मुरम खनन का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पालिका प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है। अवैध मुरम खनन करते चार हाइवा को जब्त किया गया है। जब्त हाइवा के चालक अवैध खनन में जामुल पालिका के अधिकारियों का संरक्षण बता रहे हैं।

बता दें कि सप्ताह भर पूर्व जामुल नगर पालिका के निवृतमान पार्षद दीपक गुप्ता ने सुरडुंग से अवैध मुरम खनन कर आ रहे चार हाइवा को रोका था। उन्होंने इसकी जानकारी सहायक कलेक्टर तथा जामुल नगर पालिका के प्रशासक हेमंत रमेश नंदनवार को दी।

सहायक कलेक्टर फौरन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर माइनिंग विभाग के अधिकारियों तथा धमधा तहलीदार को भी बुला लिया। मुरम खनन की रायल्टी चेक की गई। मुरम खनन को लेकर कोई दस्तावेजी प्रमाण नहीं मिला। लिहाजा उन्होंने चारों वाहनों को जामुल थाने के सुपुर्द कर दिया। पकड़े जाने के बाद हाइवा चालक ने जामुल पालिका के संब इंजीनियर एके लोहिया का नाम लिया।

सहायक कलेक्टर करेंगे मामले की जांच

बता दें कि काफी समय से सुरडुंग स्थित मुरम खदान से अवैध खनन किया जा चुका है। इन मुरम को सरकारी कामों में खपाया जा रहा है। वहां से मुरम का अलग बिल लिया जा रहा है। धमधा ब्लाक में अवैध मुरम खनन की सबसे ज्यादा शिकायतें हैं।

सुरडुंग इलाके में अवैध खनन को लेकर भी लंबे समय से शिकायत की जा रही थी, पर शिकायतों पर न पालिका प्रशासन ने ध्यान दिया न माइनिंग विभाग ने। लिहाजा भाजपा पार्षद दीपक गुप्ता तथा स्थानीय लोगों ने मुरम ढो रहे वाहनों को रोककर अधिकारियों को सूचना दी।

40 फिट तक खुदाई

बताया जा रहा है कि सुरडुंग मुरम खदान में चार फिट तक खुदाई कर मुरम निकलना था। यह काम पूरा भी हो चुका था। इसकी आड़ में मुरम खदान में 40 फिट तक खुदाई कर दी गई। इस बात की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। अब इस मामले की जांच शुरू हो गई है।

दो किलोमीटर तक सड़क भी बर्बाद

बता दें कि जामुल पालिका के पास तथा डेढ़हा मोड़ पर हाल में सड़क का निर्माण हुआ था। मुरम से भरे हाइवा चलने से सड़क जल्दी उखड़ गई थी। इसका फिर से संधारण कराया गया था। सड़क फिर से उखड़ने की स्थित में गई।

-लंबे समय से जामुल पालिका के अधिकारियों के संरक्षण में अवैध मुरम खनन का काम चल रहा है। हाइवा चालक ने भी पकड़े जाने के बाद यही बताया। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

-दीपक गुप्ता, निवृतमान पार्षद

नगर पालिका जामुल

-इस मामले की जांच सहायक कलेक्टर द्वारा की जा रही है। हाइवा चालक ने पालिका के सब इंजीनियर का नाम कैसे लिया यह समझ से परे हैं। जांच के बाद पूरी स्थित साफ हो जाएगी। जो दोषी होगा कार्रवाई होगी।

-राजेंद्र नायक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जामुल

Related Articles

Back to top button