ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
खेल

एक हार का मतलब भारतीय टीम का टूर्नामेंट से बाहर होना नहीं, सुनील गावस्कर ने बताया वापसी का मंत्र

सुबह उठने के बाद मैंने जैसे ही पर्दे हटाए तो मैंने सूरज को अपनी पूरे तेज के साथ चमक बिखेरते देखा। एक बार फिर गहरे अंधेरे के बाद सूरज की उजली किरण नजर आई। भारतीय टीम को यही बात याद रखनी होगी, फिर भले ही टीम को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के हाथों एकतरफा हार का सामना करना पड़ा हो। विराट कोहली की असाधारण उपलब्धियों के बावजूद अब उनके साथ करीब 30 साल में विश्व कप में पाकिस्तान के हाथों हारने वाला पहला भारतीय कप्तान बनने का अनचाहा तमगा जुड़ गया है। विराट कोहली ने साफ कर दिया कि ये भारत का दिन नहीं था और अब टीम इस मैच से सबक सीखेगी और आगे बढ़ेगी। जी हां, भारत अब भी आइसीसी विश्व कप जीत सकता है क्योंकि एक हार का ये मतलब नहीं है कि टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। महान टीमें खुद को जमीन से उठा लेती हैं और भारतीय टीम ऐसा करने में सक्षम है। इसीलिए ये अहम है कि पाकिस्तान से मिली हार के लिए दूसरे खिलाडि़यों पर अंगुली उठाने की बजाय टीम के साथ खड़ा हुआ जाए।

शाहीन शाह अफरीदी ने अपने शुरुआती स्पैल की धमाकेदार शुरुआत की और दोनों ओपनर रोहित शर्मा व केएल राहुल को आउट कर दिया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव खराब शाट खेलकर आउट हुए और महम्मद रिजवान ने उनका जबरदस्त कैच पकड़ा, जिन्होंने बाद में कप्तान बाबर आजम के साथ मिलकर जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए टीम को बिना विकेट खोए जीत दिला दी। ये ऐसी जीत थी जो टीम को ये विश्वास देगी कि वो बेहद मजबूत दल है। पाकिस्तान को अब न्यूजीलैंड का सामना करना है। बेशक दर्शकों के लिए ये मैच इतना बड़ा न हो लेकिन पाकिस्तान को इस मुकाबले को उतनी ही शिद्दत से खेलना होगा जैसा खेल उसने भारत के खिलाफ दिखाया। न्यूजीलैंड की टीम छिपी रुस्तम है और विरोधी टीमों को चौंकाने की काबिलियत रखती है।

एक अन्य मैच में अपने शुरुआती मैच गंवाने वाली दो टीमों दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला होगा। दोनों टीमें अंक तालिका में खाता खोलने के इरादे से मैदान पर कदम रखेंगी। दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में छोटे से लक्ष्य का बचाव करते हुए मैच को अंतिम ओवर तक पहुंचा दिया था, जिससे इस टीम की फाइटिंग स्पि्रट का पता चलता है। वहीं, दूसरी ओर वेस्टइंडीज की टीम ने अपने पहले मैच में साधारण प्रदर्शन किया और उन्हें धमाकेदार वापसी के लिए बड़ा प्रयास करना होगा। विंडीज टीम में इस प्रारूप के कुछ बेहद जबरदस्त खिलाड़ी हैं जो असंभव परिस्थितियों से वापसी करने में सक्षम हैं। अब जबकि बहुप्रतीक्षित मुकाबला खत्म हो चुका है तो आइसीसी विश्व कप सामान्य तरीके से आगे बढ़ सकता है और प्रशंसक उपमहाद्वीप के अलावा कुछ और शानदार खिलाडि़यों का प्रदर्शन देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button