ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
मनोरंजन

सुपरस्टार रजनीकांत ने लॉन्च किया नया सोशल मीडिया ऐप Hoote, जानिए इसकी खासियत

मशहूर अभिनेता रजनीकांत को सिनेमा क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सोमवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रजनीकांत को दिल्ली में 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह 2019 में सिनेमा जगत के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा। वहीं दादा साहेब फाल्के पुरस्कार लेने के बाद रजनीकांत ने उनकी बेटी सौंदर्या विशागन का वॉइस आधारित एक सोशल मीडिया ऐप लॉन्च किया।

Hoote app की खासियत
इस ऐप की खासियत है यहां आप अपने विचारों को वॉइस नोट्स के जरिए व्यक्त कर पाएंगे। अपनी पोस्ट को बेहतर बनाने के लिए आप बैकग्राउंड म्यूजिक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऐप तमिल, हिंदी, तेलुगु, मराठी, मलयालम, कन्नड़, बंगाली और गुजराती समेत 8 भारतीय भाषाएं और 3 अंतर्राष्ट्रीय भाषाएं सपोर्ट करता है। Hoote app गूगल प्ले स्टोर पर फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। यह ऐप सबसे पहले आपसे भारतीय या इंटरनेशनल भाषा में से किसी एक का चुनाव करने को पूछता है, फिर सीधा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पर ले जाता है। ऐप पर आपको सुपरस्टार रजनीकांत, गौतम गंभीर जैसे सिलेब्रिटीज और न्यूज चैनल्स, राजनेताओं और फैन पेज को फॉलो करने की सुविधा देता है। आप जिन्हें भी फॉलो करेंगे, उनकी हूटे पोस्ट आपको दिखाई देगी।

PunjabKesari

ऐसे काम करेगा यह ऐप
Hoote ऐप पर अधिकतम 60 सेकेंड्स का वॉइस नोट भेजने की सुविधा मिलेगी। एक बार रिकॉर्डिंग पूरी हो जाने के बाद, यूजर्स पोस्ट में एक कैप्शन, बैकग्राउंड म्यूजिक और एक इमेज जोड़ सकते हैं। यहां ढेर सारे म्यूजिक चुनने का भी विकल्प दिया जाता है। बैकग्राउंड म्यूजिक को इमोशन, पर्यावरण, नेचर, रिलिजन और नेटिव जैसी कैटेगरी में बांटा गया है। एक बार म्यूजिक चुनने के बाद आप इसका प्रीव्यू भी सुन सकते हैं। पोस्ट का कैप्शन 120 या उससे कम शब्दों का होना चाहिए। यूजर्स प्रोफाइल आइकन पर टैप करके अपने हूट पोस्ट को आप आसानी से डिलीट भी कर सकते हैं। फीड में आने वाले वॉइस नोट्स को यूजर्स आसानी से प्ले और पॉज भी कर सकते हैं। अन्य सोशल मीडिया ऐप्स की तरह इस पर भी पोस्ट को लाइक, रिपोस्ट और रिशेयर कर सकते हैं। एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए पोस्ट पर कॉमेंट भी कर सकते हैं।

वहीं इस ऐप को लॉन्च करने से पहले रजनीकांत ने कहा कि सौंदर्या ने ‘‘अपने स्वतंत्र प्रयासों से लोगों के लिए हूते नामक एक बहुत ही उपयोगी ऐप बनाने का बीड़ा उठाया था।” अभिनेता ने बताया कि यह देश का पहला आवाज आधारित सोशल मीडिया ऐप है। उन्होंने कहा, ‘‘लोग अब अपनी आवाज के माध्यम से अपने विचारों, इच्छाओं को हू-ब-हू वैसे ही व्यक्त कर सकते हैं जैसे कि वे अपनी पसंद की किसी भी भाषा में लिखित रूप में करते हैं।

Related Articles

Back to top button