ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

NIA ने ISIS के लिए भर्ती मामले में आतंकवादी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली– राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है।  NIA ने इस्लामिक स्टेट के कथित आतंकवादी को मुसलमानों को बहकाकर भर्ती करने और फिर उन्हें आईएसआईएस में शामिल होने के लिए सीरिया भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

NIA के एक अधिकारी ने कहा कि 33 वर्षीय मोहम्मद तौकीर महमूद को शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित संगठन आईएसआईएस से संबंध रखने के मामले में महमूद, जुहाब हमीद, इरफान नसीर और मोहम्मद शिहाब के खिलाफ भादंसं और गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पूर्व में एनआईए ने दो आरोपियों अहमद अब्दुल कादिर और इरफान नसीर को गिरफ्तार किया था, जिनके खिलाफ अप्रैल में आरोप पत्र दायर किया गया था। उन्होंने बताया कि महमूद ने सह-आरोपियों के साथ मिलकर धन जुटाया और भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को बहकाकर भर्ती किया और फिर उन्हें आईएसआईएस में शामिल होने के लिए सीरिया भेजा। एनआईए अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2013 में महमूद ने आईएसआईएस नेतृत्व से मुलाकात के लिए अवैध तरीके से सीरिया का दौरा किया था। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button