ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
विदेश

चीन में फिर लगा लाकडाउन, 11 राज्यों में बढ़ा कोरोना का कहर

बीजिंग। चीन में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से तेजी दर्ज की गई है, जिसे देखते हुए सरकार ने लाकडाउन लगा दिया है। पिछले एक हफ्ते में 11 प्रांतों में कोरोना संक्रमण के 100 से ज्यादा मामले सामने आने के बाद चीनी सरकार ने यह निर्णय लिया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के प्रवक्ता मी फेंग ने रविवार को कहा कि 17 अक्टूबर से देश में कई इलाकों में फिर से कोरोना का कहर देखने को मिला है और उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह और अधिक फैल सकता है। मी के अनुसार देश की 75 फीसद आबादी यानी कि एक अरब से भी ज्यादा लोगों के टीकाकरण के बावजूद ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है।

कोरोनो वायरस के संक्रमण के प्रसार ने चीनी सरकार को चिंतित कर दिया है, जिस कारण संक्रमणों पर रोक लगाने के लिए एक सख्त जीरो-कोविड ​​​​नीति पर जोर दिया जा रहा है।

देश के एक तिहाई राज्यों और इलाकों में प्रकोप ज्यादा देखा गया है, जिनमें इनर मंगोलिया, गांसू, निंग्जिया, गुइझोउ और बीजिंग शामिल हैं। प्रशासन ने इन इलाकों में ट्रेवल एजेंसियों पर क्रास-प्रांतीय पर्यटन आयोजित करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को चीन की राजधानी में प्रवेश के लिए नियमों को सख्त कर दिया गया है। इसके तहत प्रवेश के लिए नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट के अलावा 14 दिनों के लिए स्वास्थ्य निगरानी से गुजरना होगा।

चीन के गांसू प्रांत के सभी पर्यटन स्थल बंद

कोविड-19 के नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को चीन के गांसू प्रांत में सभी पर्यटक स्थलों को बंद कर दिया गया। बीजिंग में संक्रमितों की कुल संख्या 21 होने पर राष्ट्रीय राजधानी के एक हिस्से को कोविड के लिए मध्यम जोखिम वाला क्षेत्र व एक आवासीय परिसर को उच्च जोखिम वाला क्षेत्र घोषित किया गया। देश में बढ़ते मामलों के लिए डेल्टा वैरिएंट को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button