ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
देश

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- वैक्सीन की कहानी के ‘जुमला संस्करण’ से लोगों का जिंदगी नहीं बचेगी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 रोधी टीकाकरण की कहानी के ‘जुमला संस्करण’ से लोगों की जिंदगी नहीं बचाई जा सकती। उन्होंने एक चार्ट साझा कर यह दावा भी किया कि भारत में ऐसे लोगों की संख्या दूसरे देशों के मुकाबले बहुत ज्यादा है जिन्हें अब तक टीके की एक भी खुराक नहीं मिली है

राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा एक अंग्रेजी दैनिक में लिखे गए लेख को भी ट्विटर पर साझा किया। इस लेख में सोनिया गांधी ने टीकों की 100 करोड़ से अधिक खुराक दिए जाने को लेकर वैज्ञानिकों और स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना की है। लेख में हालांकि उन्होंने यह उल्लेख भी किया है कि बड़ी संख्या में वयस्कों और बच्चों को अब तक टीका नहीं लग पाया है।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘टीकाकरण की कहानी के जुमला संस्करण से जिंदगियां नहीं बचाई जा सकतीं। असल में टीकाकरण करने से ऐसा होगा, लोगों की जान बचेगी।” कांग्रेस ने सोनिया गांधी के लेख के जो अंश अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किए उसके मुताबिक, उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री इस बात पर जोर देते हैं कि टीकाकरण मुफ्त है, लेकिन अपनी सहूलियत के हिसाब से यह बताना भूल जाते हैं कि टीके सदा मुफ्त ही रहे हैं। यह भाजपा सरकार है जो भारत की सार्वभौमिक मुफ्त टीकाकरण नीति से अलग चली गई।” कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी पार्टी अध्यक्ष के लेख को साझा किया और कहा कि बच्चों और वयस्कों, सभी के लिए तेज गति से टीकाकरण करने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button