ब्रेकिंग
Itarsi Leopard News: ऑर्डनेंस फैक्ट्री और केंद्रीय विद्यालय परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन ... Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक...
देश

नवाब मलिक के आरोपों के बीच समीर वानखेड़े की पत्नी ने लिखा उद्धव ठाकरे को पत्र, कहा- ‘आज बाला साहब होते तो…’

मुंबई-  मुंबई ड्रग केस में जांच कर रहे नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पिछले काफी दिनों से विवादों में है। दरअसल, महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने उनपर बाॅलीवुड से वसूली और फर्जी जाति प्रमाण पत्र को लेकर कई अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं।

जिस पर अब  समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को खुला पत्र लिखा है और न्याय की गुहार लगाई है।

नवाब मलिक के गंभीर आरोपों के बाद समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में लिखा कि हमें हर दिन लोगों के सामने अपमानित किया जा रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्य में एक महिला की गरिमा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अगर बालासाहेब आज यहां होते, तो वे इसे कतई पसंद नहीं करते।

उन्होंने ट्विटर पर शेयर किए अपने खत में लिखा है कि बालासाहेब आज यहां नहीं हैं लेकिन आप हैं। हम उन्हें आप में देखते हैं।  हमें आप पर भरोसा है। मुझे विश्वास है कि आप मेरे और मेरे परिवार के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। एक मराठी के रूप में, मैं न्याय की आशा के साथ आपकी ओर देखती हूं। मैं आपसे न्याय की अनुरोध करती हूं।

दरअसल, महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीबी नेता नवाब मलिकने समीर वानखेड़े पर कई गंभीर आरोप लगाए है। कभी वह फर्जी कास्ट सर्टिफिकेट पर नौकरी करने का आरोप लगाते हैं तो कभी निकाहनामा जारी करते हैं। इन आरोपों के बीच समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है।

गौरतलब है कि  कुछ दिन पहले नवाब मलिक ने ट्विटर के जरिए बताया था कि समीर वानखेड़े हिंदू नहीं ब्लकि मुसलमान है और उन्होंने शादी नहीं ब्लकि निकाह किया है। ऐसे में  समीर की पत्नी क्रांति रेडकर ने कहा था कि उनके पति का जन्म एक हिंदू के रूप में हुआ था और उन्होंने कभी अपना धर्म नहीं बदला। क्रांति रेडकर ने 2006 में समीर वानखेड़े की पहली शादी कराने वाले काजी द्वारा किए गए उस दावे का भी विरोध किया, जिसमें काजी ने कहा है कि समीर निकाह के समय मुस्लिम थे।

Related Articles

Back to top button