ब्रेकिंग
Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक... Muzaffarpur News: मनियारी थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वार्ड सदस्य पर जबरन झाड़... MP Nagar Bhopal Incident: स्ट्रीट लाइट के खुले तार की चपेट में आए दिव्यऋषि तिवारी, ट्रैफिक पुलिस ने ...
देश

दिल्ली: कोरोना के खिलाफ बनी हर्ड इम्युनिटी, छठे सीरो सर्वे में 90% से ज्यादा लोगों में मिली एंटीबॉडी

दिल्ली में कराए गए छठे सीरो सर्वेक्षण में शामिल 90% से अधिक लोगों के शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी पाई गई है। सरकार को बुधवार को सौंपी गई रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि इसका मतलब यह है कि दिल्ली को महामारी की दूसरी लहर जैसी तबाही मचाने वाली किसी अन्य लहर का सामना तब तक नहीं करना पड़ेगा, जब तक कि वायरस का कोई अन्य गंभीर स्वरूप सामने नहीं आता।

अधिकारी ने कहा कि हालांकि, सीरो सर्वेक्षण में उच्च स्तर पर एंटीबॉडी विकसित होने की जानकारी सामने आने के बावजूद हम ये नहीं कह सकते कि दिल्ली ने हर्ड इम्युनिटी (सामूहिक रोग प्रतिरोधक क्षमता) प्राप्त कर ली है।” एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि हमने छठे सीरो सर्वेक्षण के दौरान एकत्र किए गए नमूनों में से 90% से अधिक में कोविड एंटीबॉडी का पता लगाया है।

छठे सीरो सर्वेक्षण के अंतर्गत 24 सितंबर से नमूने एकत्र करना शुरू किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी से कुल 28,000 नमूने एकत्र किए गए थे। सूत्रों ने बताया कि प्रत्येक जिले में सीरो सकारात्मक दर 85% से अधिक रही जिसमें पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक रही। बता दें कि दिल्ली में जनवरी में कराए गए पांचवें सीरो सर्वेक्षण में 56% से अधिक लोगों में एंटीबॉडी पायी गई थी।

Related Articles

Back to top button