ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
विदेश

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम प्रांत में आतंकवादी हमलों में आठ पाक सैनिकों की मौत

पेशावर। आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान को खुद उसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। अफगानिस्तान के आतंकी समूह भी उसके लिए खतरा बन गए हैं। पाक के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों में सीमा पार हमले और बम विस्फोटों में कुल आठ पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। पाकिस्तान के डान अखबार ने पाकिस्तान सशस्त्र बलों के मीडिया विंग के हवाले से बताया कि अफगानिस्तान के अंदर के आतंकवादियों ने मंगलवार और बुधवार के बीच कुर्रम जिले में पाकिस्तान-अफगान सीमा पर बाड़ को पार करने का प्रयास किया। इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने कबायली जिले में सीमा पार करने के प्रयास को विफल कर दिया। भारी गोलीबारी के दौरान दो सैनिकों की मौत हो गई। इस बीच लक्की मारवत को मियांवाली जिले से जोड़ने वाली एक व्यस्त सड़क पर मंगलवार को गश्त के दौरान चार पुलिस कांस्टेबल शहीद हो गए।

पुलिस दल के प्रमुख पर हमला

एक अन्य घटना में, लक्की शहर के पास एक पुलिस दल के प्रमुख पर हमला किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लोगों ने पुलिस वैन पर फायरिंग की और भाग गए। डान अखबार के अनुसार, पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी मौके पर पहुंच गई क्योंकि कर्मियों ने हमलावरों की तलाश में इलाके में तलाशी शुरू कर दी थी।

उत्तरी वजीरिस्तान जिले में दो पाक सैनिक मारे गए

अखबार ने कहा कि बुधवार को त्तरी वजीरिस्तान जिले के तीन अलग-अलग इलाकों में हुए बम हमलों में दो पाक सैनिक मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। अफगान सीमा के पास डेगन इलाके में सड़क किनारे हुए विस्फोट में एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि रजमक तहसील के गैरुम इलाके में हुए एक अन्य विस्फोट में एक अन्य सैनिक की मौत हो गई। मिराली कस्बे के पास तापसी अड्डा में एक अन्य सैनिक घायल हो गया

Related Articles

Back to top button