ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
देश

राहुल गांधी बोले- भारत की एकता के भाव को मजबूत करता है आदिवासी कलाकारों को मंच देना

 रायपुर: छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में गुरुवार को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव शुरू हुआ। लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने बधाई भेजकर छत्तीसगढ़ शासन की प्रशंसा की है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश जारी किया है। इस संदेश में राहुल गांधी ने कहा- छत्‍तीसगढ़ में आदिवासी कलाकारों को मंच देकर लोगों को आदिवासियों की प्राचीन और परंपरागत संस्कृति से रू-ब-रू कराने का यह कदम भारत की अनेकता में एकता के भाव को और मजबूत करेगा।

बता दें कि 2019 में छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजनों की शुरुआत राहुल गांधी ने ही की थी। छत्‍तीसगढ़ में दूसरी बार आयोजित हुए इस महोत्‍सव में राहुल गांधी शामिल नहीं हो सके। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव समारोह के उद्घाटन अवसर पर उनके संदेश का वाचन पूर्व राज्यसभा सांसद बीके हरिप्रसाद ने किया। वहीं सीएम बघेल ने राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया।

राहुल ने यह कहा संदेश में

राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा है कि हमारे आदिवासी भाई और बहन अपनी विरासत को सहेजने में न सिर्फ सबसे आगे रहे हैं, बल्कि वे हमारे प्राचीन ज्ञान को भी संरक्षित करने में अपना योगदान दे रहे हैं। आदिवासियों का हर लोक गीत, नृत्य, चित्र, शिल्प एक अलग ही कहानी कहता है।

ये कहानियां हमारे पूर्वजों की रोचक और आकर्षक दुनिया का बोध कराने के साथ ही उनके एहसासों को महसूस कराती हैं। मुझे खुशी है कि छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासी संस्कृति, कला और कलाकारों को अपनी पहचान को लोगों की बीच रखने का मौका दे रही है।

Related Articles

Back to top button