ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

मकान की खरीदकर नहीं दिए पैसे, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

रायपुर। मकान की रजिस्ट्री कराकर पैसा नहीं देने पर खमतराई पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। रजिस्ट्री कराने के बाद आरोपित पैसा देने के नाम पर टालमटोल करने लगा। इससे परेशान होकर पीड़ित ने रायपुर न्यायालय के न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन कुमार अग्रवाल की कोर्ट में परिवाद पेश कर न्याय की गुहार लगाई थी। न्यायाधीश ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज करने का आदेश दिया है।
न्यायालय के आदेश के बाद खमतराई पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुट गई है। खमतराई पुलिस के मुताबिक शिवानंद नगर खमतराई निवासी प्रार्थी असित मोहन बनर्जी को शिवानंद नगर खमतराई स्थित 1500 वर्गफीट का मकान क्रय करना था। तिवारी डेयरी, शिवानंद नगर निवासी आरोपिता ज्योति बंडारू पति बीएसएच राजू से एकमुश्‍त 23 लाख 50 हजार रुपये देने पर सौदा तय हुआ।
10 नवंबर 2017 को रजिस्ट्री कराने पर सहमति बनी थी। तय तारीख पर आरोपिता और पीड़ित दोनों रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच गए। रजिस्ट्री के लिए जब सारे दस्तावेज तैयार कर लिया गया तो आरोपिता ने बताया कि रजिस्ट्री के बाद पैसा चेक के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। आरोपिता ने मकान की रजिस्ट्री करवा ली लेकिन पीड़ित को चेक प्रदान नहीं किया। उसने शाम को घर पर चेक देने की बात कही।
पीड़ित शाम को जब आरोपिता के घर पहुंचा तो उसे एक भी रुपये नहीं दिए। पैसे की मांग करने पर वह टालमटोल करने लगे। दो साल बीत जाने के बाद भी जब पैसा नहीं दिया तो पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने आरोपिता के खिलाफ जुर्म दर्ज करने का आदेश दिया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button