ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

कभी Snapchat को भारत में झेलना पड़ा था बॉयकॉट, अब यूजर्स संख्या हुई 10 करोड़

नई दिल्ली। अमेरिकी सोशल मीडिया ऐप Snapchat भारत में तेजी से पॉप्युलर हो रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारत में Snapchat की यूजर्स संख्या 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। Snapchat के भारत में मंथली यूजर्स 100 मिलियन से ज्यादा हो गये हैं। Snapchat के को-फाउंडर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर बॉर्बी मर्फी मौजूदा वक्त में भारत को Snapchat के लिए बड़ा बाजार मानते हैं। साथ ही Snapchat कंपनी ने भारत में अपने कारोबार को तेजी से बढ़ाने की बात कही। इसके लिए Snapchat ने Facebook के साथ साझेदारी की है, जिससे ई-कॉमर्स कंपनी के लिए AR एक्सपीरिंस को विकसित कर सके। कंपनी अपनी कैमरा किट बना रही है।

Snapchat कंपनी की हुई जोरदार कमाई 

कंपनी का दावा है कि साल 2020 में उसके नये विज्ञापन में 70 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। Snapchat ने बीते बुधवार को भारत में वर्चुअल स्नैप का ऐलान किया है। इंडियन कॉस्मेटिक ब्रांड्स शुगर कॉस्मेटिक्स और MyGlamm ने भी स्नैपचैट के साथ करार किया जिसके तहत कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को वर्चुअल ट्राई किया जा सकेगा

भारत को बताया था गरीब देश

एक वक्त था जब Snapchat कंपनी पर आरोप लगे थे कि उसने भारत को गरीब देश कहा है। यह आरोप snapchat के एक अधिकारी ने लगाया था। आरोप था कि साल 2015 में Snapchat के सीईओ Evan Spiegel ने कहा था कि Snapchat ऐप भारत जैसे गरीब देश के लिए नहीं है, जहां लोग सस्ते स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं और उनके पास हर समय अच्छी कनेक्टिविटी मौजूद नहीं रहती है। Evan Spiegel ने कहा था कि हमारा Snapchat ऐप केवर अमीर लोगों के लिए है। ऐसे में कंपनी ने भारत में Snapchat का विस्तार नहीं करना चाहती थी। इसके बाद Snapchat को भारत में बॉयकॉट झेलना पड़ा था। देशभर में #UninstallSnapchat ट्रेंड चला था। साथ ही Google Play Store पर ऐप की रेटिंग में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

Related Articles

Back to top button