ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
खेल

कैरेबियाई धुरंधर ने अपनी सर्वकालिक T20 इलेवन, इन 5 भारतीय खिलाड़ियों को किया शामिल

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के धाकड़ सलामी बल्लेबाज एविन लुइस ने अपनी सर्वकालिक टी20 टीम का चुनाव किया है। एविन लुइस ने जो अपनी आल टाइम बेस्ट इलेवन चुनी है, उसमें ज्यादातर खिलाड़ी भारतीय टीम के हैं। यहां तक कि एविन लुइस की सर्वकालिक टी20 इलेवन के कप्तान भी भारतीय ही हैं। एविन लुइस ने अपनी इस टी20 टीम का कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को चुना है। इस टीम में उन्होंने 5 भारतीयों को जगह दी है।

कैरेबियाई क्रिकेटर एविन लुइस ने अपनी ये टीम राजस्थान रायल्स के साथ खास बातचीत के दौरान चुनी है। एविन लुइस ने ओपनर के तौर पर अपनी सर्वकालिक टी20 टीम में भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और वेस्टइंडीज के खब्बू ओपनर क्रिस गेल को चुना है। तीसरे नंबर पर उन्होंने रन मशीन विराट कोहली को चुना है, जबकि चौथे नंबर के लिए उन्होंने साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को उपयुक्त माना है।

एविन लुइस की बेस्ट प्लेइंग इलेवन में 5वें स्थान पर उन्हीं के हमवतन आलराउंडर किरोन पोलार्ड कैं, जबकि छठवें नंबर पर एमएस धौनी को रखा है। एमएस धौनी इस टीम के कप्तान हैं और विकेटकीपर भी, जो मैच फिनिश करने के लिए जाने जाते हैं। एविन लुइस की इस टी20 टीम में किरोन पोलार्ड के अलावा दो और आलराउंडरों को भी जगह मिली है, जिसमें रवींद्र जडेजा और आंद्रे रसेल का नाम शामिल है, जो टी20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर हैं।

इस टी20 टीम में गेंदबाजों की बात करे तो अफगानिस्तान के राशिद खान एकमात्र स्पेशलिस्ट स्पिनर हैं, जबकि तेज गेंदबाजों के रूप में एविन लुइस ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और आस्ट्रेलियाई मिचेल स्टार्क को चुना है। इस तरह एविन लुइस के पास गेंदबाजी के विकल्प कुल 6 होंगे, क्योंकि बुमराह, स्टार्क और राशिद के अलावा जडेजा, पोलार्ड और रसेल भी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

ऐसी है एविन लुइस की सर्वकालिका टी20 इलेवन

क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, किरोन पोलार्ड, एमएस धौनी (कप्तान और विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, रवींद्र जडेजा, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह और मिचेल स्टार्क।

Related Articles

Back to top button