ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
खेल

पूर्व दिग्गज भड़के, कहा- कुछ खिलाड़ियों को पिछले प्रदर्शन की वजह से मौका दिया जा रहा है, जबकि ये शानदार खिलाड़ी बाहर है

नई दिल्ली। भारत को पाकिस्तान के खिलाफ आइसीसी टी20 विश्व कप में खेले गए मुकाबले में मिली हार के बाद लगातार सवाल कुछ खिलाड़ियों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। टीम इंडिया की बल्लेबाजी तो खराब रही साथ में गेंदबाजी भी बेअसर साबित हुई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलिप दोशी ने टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में शामिल दो खिलाड़ियों पर सवाल खड़ा किया जबकि एक धुरंधर को जगह नहीं दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की

उन्होंने एक अंग्रेजी वेबसाइट से कहा, “यह बात बिल्कुल सही है कि कुछ खिलाड़ी अपने पिछले प्रदर्शन से बनाई साख की वजह से खेल रहे हैं। हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों ने पिछले कुछ मैचों से अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। अश्विन को हर एक मैच में खेलना चाहिए क्योंकि वह इस वक्त दुनिया से सबसे बेहतरीन स्पिनरों में से एक हैं। आप उनको बाहर नहीं रख सकते।”

हार्दिक पिछले काफी वक्त से गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 11 रन ही बा पाए थे। भुवनेश्वर ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 ओवर की गेंदबाजी कर 25 रन खर्च किए थे। वह इस मैच में एक भी विकेट निकाल नहीं पाए थे। पाकिस्तान ने मुकाबले को 10 विकेट से जीत था।

“हार्दिक पांड्या ने कमाल की क्षमता है और उनको अपनी काबिलियत के मुताबिक निरंतर प्रदर्शन करने पर ध्यान देना चाहिए। वहीं महज 130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी से गेंदबाजी करते हुए भुवी दवाब बनाने में नाका रहे हैं। शार्दुल को यकीनन खेलना चाहिए क्योंकि वह काफी अच्छी लय में हैं और वह बहुत ही कमाल के क्रिकेटर हैं।”

आगे उनका कहना था, “दीपक चाहर को भी इस टीम में जगह मिलनी चाहिए थी वह इसके हकदार थे। मुझे लगता है कि जडेजा की गेंदबाजी भी पिछले कुछ सालों में नीचे की तरफ गई है। वह बहुत ही शानदार क्रिकेटर हैं लेकिन हम चाहते है कि यह मैदान पर भी नजर आए। उनको अपनी गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत है और अपनी पूरी क्षमता से खेल दिखाना ही होगा।”

Related Articles

Back to top button