ब्रेकिंग
बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प... पुरुषों में तेजी से फैलने वाली गंभीर बीमारी है प्रोस्टेट कैंसर, शुरुआती चरण में इसके लक्षण आसानी से ...
खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ भुवनेश्वर को प्लेइंग XI से बाहर कर किस खिलाड़ी को देना चाहिए मौका, लक्ष्मण ने बताया

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने टीम इंडिया को अहम सलाह दी। उन्होंने कहा कि भारत को अपनी प्लेइंग इलेवन से सीनियर गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को बाहर कर देना चाहिए। आपको बता दें कि भुवनेश्वर कुमार इस वर्ल्ड कप के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ ज्यादा अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। उन्होंने इस मैच में 3 ओवर में 25 रन दिए थे और एक भी विकेट नहीं ले पाए थे। इस मैच में भारत को 10 विकेट से हार मिली थी। इससे पहले आइपीएल 2021 के यूएई लेग में भी भुवी ने हैदराबाद के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था।

स्टार स्पोर्टस पर बात करते हुए वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि विराट कोहली को अपनी प्लेइंग इलेवन में शार्दुल ठाकुर को जरूर शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं शार्दुल ठाकुर के साथ जाना चाहूंगा क्योंकि वो विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं साथ ही साथ वो रन बनाने की भी काबिलियत रखते हैं। उनके टीम में रहने से भारतीय बल्लेबाजी में और भी गहराई आएगी। इस वजह से मैं भुवनेश्वर कुमार की जगह शार्दुल ठाकुर के साथ जाना पसंद करूंगा। भुवी के बारे में लक्ष्मण ने कहा कि वह एक अनुभवी गेंदबाज है, लेकिन अगर आप संतुलन और अंतिम एकादश के संयोजन के बारे में सोचते हैं, तो मैं शायद भुवी पर शार्दुल को पसंद करूंगा।

आपको बता दें कि शार्दुल ठाकुर को टी20 वर्ल्ड कप की मुख्य टीम में बाद में शामिल किया गया था। अक्षर पटेल को 15 सदस्यीय टीम से हटाकर शार्दुल को वर्ल्ड कप टीम में जगह दी गई थी। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई थी। विराट कोहली ने भी उनके बारे में कहा कि वो हमारे प्लान का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें बाद में मौका दिया जाएगा। शार्दुल ठाकुर ने भारत के लिए अब तक कुल 21 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

Related Articles

Back to top button