ब्रेकिंग
Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न... Maharashtra FDA New Rules: महाराष्ट्र एफडीए के कड़े निर्देश, बेबी फूड और फॉर्मूला मिल्क के पैकेट पर ... Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो...
देश

बिजली बिल हाफ योजना के जीवंत माडल का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-2021 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के जीवंत माडल का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निरीक्षण किया। पावर कंपनी ने हाफ बिजली बिल योजना से उपभोक्ताओं को अब तक मिली छूट की जानकारी देने वाला जीवंत माडल प्रदर्शनी में रखा है, जिसमें उपभोक्ता अपना बीपी नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके तत्काल उसे मिले छूट की राशि की जानकारी मिल रही है।मुख्यमंत्री बघेल ने एक उपभोक्ता का बीपी नंबर दर्ज करवाकर स्वयं हेडफोन से इसकी जानकारी सुनी।
राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव में राज्य शासन से सभी विभागों की विकास योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई है।ऊर्जा विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी का स्टाल लगाया गया है।मुख्यमंत्री बघेल ने स्टाल में रखे सभी माडल का निरीक्षण किया और विकास गतिविधियों की जीवंत प्रदर्शनी की सराहना की।
इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया और आबकारी मंत्री कवासी लखमा,संस्कृति एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, विधायक एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने भी हाफ बिजली बिल योजना में मिली छूट की जानकारी जीवंत माडल के जरिये ली।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक हर्ष गौतम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि हाफ बिजली बिल योजना में अब तक 40 लाख उपभोक्ताओं को 2066 करोड़ रुपए की छूट प्रदान की जा चुकी है। यहां जीवंत माडल से लोग इसकी जानकारी ले रहे हैं।
डिस्ट्रीब्यूशन कंनी ने स्टाल में बिजली उत्पादन से लेकर उसके पारेषण लाइन और आम उपभोक्ताओं तक उसके वितरण व्यवस्था का भी माडल प्रस्तुत किया गया है। साथ ही ग्रामीण विद्युतीकरण और गोबर से बिजली बनाने की प्रक्रिया को चलित माडल के जरिये दर्शाया गया है।
मुख्यमंत्री ने मोर बिजली एप से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी वाले माडल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गोबर से बिजली बनाने के माडल की भी सराहना की।

इसके पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने भी हाफ बिजली बिल की जानकारी मिलने वाले माडल का अवलोकन किया। इस मौके पर रायपुर शहर के मुख्य अभियंता आरए पाठक, अधीक्षण अभियंता मनोज वर्मा समेत अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button