ब्रेकिंग
Supreme Court Legal News: वायुसेना की पूर्व अधिकारी को मिली बड़ी राहत, 12 साल बाद फिर से स्क्वाड्रन ... Jiji Thomson Claim Against CEC: पूर्व IAS अधिकारी जिजी थॉमसन के दावे पर घिरे ज्ञानेश कुमार, बीजेपी स... Mahindra Thar Accident Delhi: रोड रैश गेम जैसा दिखा खौफनाक मंजर, तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवा... Cyclone Arnab Impact: एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद ट्रैफिक जाम और जलभराव से लोग परेशा... Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा
टेक्नोलॉजी

Google ने Play Store से हटाए ये ऐप्स, आप भी तुरंत कर दें डिलीट

नई दिल्ली। Google की तरफ से फर्जी ऐप्स पर पड़ी कार्रवाई की गयी है। रिपोर्ट के मुताबिक Google के अपने प्ले स्टोर (Play Store) ऐप से 150 से ज्यादा खतरनाक ऐप्स को हटा दिया है। यह सभी ऐप्स UltimaSMS कैंपेन में शामिल थे। इन ऐप्स की मदद से फ्रॉड को अंजाम दिया जाता था। ऐप यूजर्स को प्रीमियम SMS सर्विस के लिए साइन इन करने का लालच देते थे। जिसके बाद यूजर्स की अहम जानकारी चोरी कर लेते थे। इस तरह फ्रॉड की घटना की जाती थी। अगर आपके स्मार्टफोन में यह खतरनाक ऐप्स मौजूद हैं, तो उन्हें तुरंत डिलीट कर दें।

1 करोड़ बार डाउनलोड किये गये ऐप्स 

Avast Antivirus के ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक ऐप्स को 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था। यह सभी ऐप्स एक तरह से काम करते थे। UltimaSMS कैंपेन का हिस्सा रहने वाले ये ऐप्स गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध थे। जब यूजर्स इन ऐप्स को google Play Store से डाउनलोड करते थे, तो ऐप यूजर के लोकेशन, IMEI और फोन नंबर को ट्रैक कर लेते थे।

चोरी करते हैं यूजर्स का सिक्योर डेटा 

फोन का IMEI नंबर, लोकेशन और कॉन्टैक्ट नंबर हासिल करने के बाद स्कैमर्स तय करते हैं कि स्कैम किस देश और किस भाषा में किया जाएगा। ऐप्स यूजर से फोन नंबर और इमेल एड्रेस की डिमांड करते है। इससे ऐप को एडवरटाइजिंग के लिए एक्सेस मिल जाता था। जिन ऐप से स्कैम को अंजाम दिया जाता है, उसमें कस्टम कीबोर्ड, QR कोड स्कैनर, वीडियो और फोटो एडिटर, स्पैम कॉल ब्लॉकर, कैमरा फिल्टर जैसी कैटेगरी के ऐप्स शामिल होते हैं।

Related Articles

Back to top button