ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
खेल

…तो 14 साल बाद इस वजह से बढ़े माचिस के दाम, अब एक बॉक्स में 36 की जगह होंगी 50 तीलियां

नई दिल्ली। 14 साल बाद माचिस के दाम बढ़ गए हैं। माचिस अब 1 रुपये के बजाये 2 रुपये में मिलेगी और बढ़ी हुई कीमत 1 दिसंबर 2021 से लागू है। कच्चे माल की कीमत में वृद्धि के कारण उत्पादन लागत में वृद्धि हुई है जिससे माचिस के दाम बढ़ गए हैं। हालांकि, जब माचिस 2 रुपये का खरीदा जाएगा तो उपभोक्ताओं को एक बॉक्स में अधिक माचिस की तीलियां मिलेंगी, अब 36 माचिस की तीलियों के बजाये 50 तीलियां प्रति बॉक्स होंगी

नेशनल स्मॉल माचिस मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के सचिव वीएस सेथुरथिनम ने कहा कि प्रस्तावित मूल्य वृद्धि 14 साल बाद आई है। कच्चे माल की कीमत में वृद्धि हुई है, जिससे उत्पादन की लागत में उछाल आया है, उन्होंने कहा कि हमारे पास बिक्री (अधिकतम खुदरा मूल्य) मूल्य बढ़ाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है।

सेथुरथिनम ने कहा सभी 14 प्रमुख कच्चे माल की कीमत में वृद्धि हुई है। एक किलो रेड फॉस्फोरस 410 रुपये से बढ़कर 850 रुपये, वैक्स 72 रुपये से 85 रुपये, पोटेशियम क्लोरेट 68 रुपये से 80 रुपये, स्प्लिंट्स 42 रुपये से बढ़कर 48 रुपये हो गया है। बाहरी बॉक्स 42 रुपये से 55 रुपये और इनर बॉक्स 38 रुपये से 48 रुपये हो गया है। इस तरह सभी कच्चे माल की कीमत कई गुना बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि भी माचिस के दाम में बढ़ोतरी का एक कारण रहा है। इससे परिवहन लागत में वृद्धि हुई है। इसलिए 1 दिसंबर से एक माचिस की कीमत मौजूदा 1 रुपये से बढ़ाकर 2 रुपये (MRP) कर दी जाएगी। लगभग छह महीने के बाद हम स्थिति की समीक्षा कर सकते हैं।

2007 में कीमत पचास पैसे से बढ़ाकर 1 रुपए प्रति माचिस की गई थी। हालांकि, सेथुरथिनम ने कहा कि माचिस की तीलियों की संख्या मौजूदा 36 से बढ़ाकर 50 कर दी जाएगी। जब आप 2 रुपये का भुगतान करते हैं, तो आपको 50 माचिस की तीलियां मिलेंगी। उन्होंने कहा कि मूल्य वृद्धि से उत्पादन लागत में वृद्धि के कारण पैदा हुई स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी और सभी एसोसिएशन के साथ विचार-विमर्श के बाद बढ़ोतरी का फैसला किया गया।

उन्होंने कहा कि करीब पांच लाख लोग प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से माचिस उद्योग पर निर्भर हैं और 90 फीसद महिलाएं इसमें काम करती हैं। तमिलनाडु माचिस की डिब्बियों का एक प्रमुख निर्माता है और कोविलपट्टी, सत्तूर, शिवकाशी, थिउरथंगल, एट्टायापुरम, कज़ुगुमलाई, शंकरनकोइल, गुडियाट्टम और कावेरीपक्कम प्रमुख उत्पादन केंद्र हैं।

Related Articles

Back to top button