ब्रेकिंग
AI vs Justice: अदालती फैसलों में AI का अनियंत्रित इस्तेमाल खतरनाक, सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति ब... Bombay High Court News: ‘सरकार के खिलाफ नारे लगाना निष्कासन का आधार नहीं’, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई... Patna Bungalow Controversy: राबड़ी देवी ने खाली किया सरकारी बंगला, लालू परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित ... Brij Bhushan Sharan Singh Case: यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 3 अगस्त को ... NADA Doping Bill 2026: डोपिंग अब बनेगा गंभीर अपराध, कोच और ड्रग सप्लायर को होगी 5 साल की जेल BMC Action: खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, बीएमसी ने दी 10 लाख की सहायता; जांच के लिए समित... Ram Niwas Mandir Dispute: राम मंदिर परिसर के पास पंचायती मंदिर पर कब्जे का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव प... Assembly By-election 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को ह... Delhi School Fee Rule: निजी स्कूलों को 15 जुलाई तक गठित करनी होगी फीस समिति, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ... College Street Makeover: अग्निमित्रा पॉल के प्रस्ताव का विरोध, हॉकरों की आजीविका और सौंदर्यीकरण के ब...
मनोरंजन

Bigg Boss 15: कटरीना कैफ ने सलमान खान को जानें क्यों दिया ‘दंड’, रोहित शेट्टी ने भी की ‘दबंग’ घोषणा, देखें वीडियो

नई दिल्लीl  बिग बॉस 15 के मंच पर कटरीना कैफ और रोहित शेट्टी सलमान खान के साथ मस्ती करते नजर आएl इस अवसर पर काफी मजेदार बातचीत तीनों के बीच देखने को मिलीl यह सेलिब्रेशन उस समय दुगना हो गया, जब उन्होंने दिवाली के अवसर को ध्यान में रखते हुए इस इसे खास बनाने का प्रयास कियाl बिग बॉस 15 के प्रतियोगियों के लिए दिवाली बहुत जल्दी आ गई हैl इस सप्ताह यह काफी धमाकेदार एपिसोड रहेगाl सलमान खान प्रतियोगियों पर लताड़ते नजर आएl वहीं वीकेंड का वार का एपिसोड ‘शिकायत का सिलसिला’ काफी दिलचस्प थाl

सलमान खान से मंच पर मिलने कटरीना कैफ और रोहित शेट्टी आते हैl इसके बाद तीनों ने काफी मस्ती कीl बिग बॉस ने रोहित शेट्टी और कटरीना कैफ का स्वागत कियाl दोनों अपनी आगामी फिल्म सूर्यवंशी का प्रमोशन करने आए थेl इस अवसर पर कटरीना कैफ ने यह भी कहा कि सलमान खान अपने कोरियोग्राफर के डांस स्टेप्स कभी फॉलो नहीं करतेl

सलमान खान ने इस बात को स्वीकारते हुए कहा, ‘कबूल है यह जुर्म मुझेl’ वह चाहते थे कि इसके लिए उन्हें सजा दी जाएl इसपर कटरीना कैफ ने उन्हें कहा कि 30 सेकंड तक उन्हें उनकी आंखों में आंखें डाल कर सराहना करनी होगीl रोहित शेट्टी ने कटरीना कैफ से कहा कि उन्हें भटकना नहीं होगा क्योंकि वह पुलिस की भूमिका में हैl इस वीडियो को काफी लोग पसंद कर रहे हैंl कटरीना कैफ ने यह भी कहा कि यह शॉट के बीच में वर्कआउट करते हैं और हमें इंतजार करना पड़ता हैl इसपर सलमान खान ने कहा यह पुरानी बात है और अब वह ऐसा नहीं करतेल कटरीना कैफ यह मानने को तैयार नहीं हुईl उन्होंने कहा कि वह सलमान को लंबे समय से जानती हैं और उन्हें इसका हर्जाना भुगतना होगाl उन्होंने सलमान खान से एक हाथ से 3 से 5 पुश अप करने के लिए कहाl इसपर सलमान खान ने कहा कि यह बहुत कठिन है क्योंकि उन्होंने लंबे समय से इसका अभ्यास नहीं किया हैl हालांकि सलमान खान ने 5 से अधिक एक हाथ से पुश अप करके दिखाएं और सभी लोग इस पर चकित रह गएl

रोहित शेट्टी ने सलमान से शिकायत की कि वह उनके साथ चुलबुल पांडे की भूमिका को लेकर दबंग फिल्म बनाने चाहते हैंl इसपर सलमान खान ने निर्णय लिया कि वह ऐसा जरूर करेंगेl

Related Articles

Back to top button