ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में काबुल नदी के जल से किया राम जन्मभूमि का जलाभिषेक

लखनऊ। अफगानिस्तान की बालिका के अयोध्या में राम मंदिर के लिए प्रेम से भेजे गए उपहार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। पीएम मोदी के पास अफगानिस्तान से एक लड़की ने काबुल नदी का भेज कर राम जन्मभूमि का जलाभिषेक करने कड्डी इच्छा जताई थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से अयोध्या जाकर काबुल नदी के जल में गंगा जल में मिलाकर रविवार को रामलला का जलाभिषेक किया। काबुल की इस लड़की ने पीएम नरेन्द्र मोदी से रामलला पर काबुल नदी के जल को चढ़वाने का अनुरोध किया था। अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य भी देखा। यहां पर कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

अयोध्या में रामजन्म भूमि का जल अभिषेक करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज यहां पर गंगा नदी व अफगानिस्तान की काबुल नदी का जल आया है। काबुल से एक बालिका ने वहां पर भय के माहौल में जी रहीं तमाम महिलाओं के दर्द को भेजा है। मुझे उन सभी महिलाओं और बालिकाओं की पीड़ा को भारत की संवेदना से जोड़ते हुए आज मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की इस जन्मस्थली पर इस जल को अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

राम की नगरी अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रामलला की पूजा-अर्चना की। योगी अफगानिस्तान से आए काबुल नदी के जल से जलाभिषेक किया। तालिबान के कब्जे के बाद एक बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काबुल नदी का जल भेजा था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने वही जल लेकर रामलला की पूजा की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इस काबुल नदी के जल की बहुत महत्ता है। इस जल से पहले रामलला का जलाभिषेक किया फिर राम मंदिर के गर्भगृह में अर्पित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काबुल नदी का जल राम मंदिर निर्माण स्थल पर छिड़का। वैदिक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंगा जल में मिला काबुल नदी का जल छिड़का। इस दौरान उन्होंने बताया कि काबुल की एक लड़की ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को काबुल नदी का जल भेजा था। उसने इच्छा व्यक्त की है कि राम मंदिर निर्माण स्थल पर काबुल नदी का जल छिड़का जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में रविवार को रामायण कॉन्क्लेव का भी समापन किया।

Related Articles

Back to top button