ब्रेकिंग
MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग...
देश

खुद पर लगे आरोपों का देवेंद्र फडणवीस ने दिया करारा जवाब, बोले- अंडरवर्ल्ड से हैं नवाब मलिक के संबंध

नई दिल्ली। नवाब मलिक ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। मलिक का आरोप है कि फडणवीस के संरक्षण में महाराष्ट्र और गोवा में ड्रग्स का कारोबार किया जा रहा है। इस पर पलटवार करते हुए फडणवीस ने कहा है कि नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हालदार ने रविवार को समीर वानखेड़े से उनके आवास पर मुलाकात की। इस पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कल राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हालदार ने समीर वानखेड़े के आवास का दौरा किया और उन्हें क्लीन चिट दे दी। उन्होंने कहा कि अरुण हालदार को इससे पहले एक जांच करनी चाहिए थी और उसकी एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपनी चाहिए थी। हम इस बारे में राष्ट्रपति से शिकायत करेंगे।

बता दें कि अरुण हालदार रविवार को मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे। इससे पहले शनिवार को समीर वानखेड़े ने अरुण हालदार से मुलाकात कर खुद पर लग रहे धर्म परिवर्तन संबंधी आरोपों पर सफाई दी थी। उनके द्वारा दी गई जानकारी के बाद हालदार ने कहा कि अनुसूचित जाति के किसी अधिकारी पर यदि कोई जातिगत आधार पर आरोप लगाएगा तो आयोग चुप नहीं बैठेगा।

Related Articles

Back to top button