ब्रेकिंग
Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क...
देश

प्रियंका का महिलाओं को साधने के लिए फिर चुनावी ऐलान, सरकार बनी तो तीन मुफ्त सिलेंडर व मुफ्त बस यात्रा का वादा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का आधी आबादी को साधने का अभियान जारी है। चुनाव में महिलाओं को 40 फीसद टिकट देने के एलान के बाद से कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार घोषणाएं कर रही हैं। प्रियंका ने प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं को स्मार्टफोन और स्नातक छात्राओं को इलेक्ट्रानिक स्कूटी देने की घोषणा की थी। अब सोमवार को उन्होंने ट्वीट कर महिलाओं को और कई तोहफे देने का ऐलान किया है।

उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को ट्वीट के जरिए उत्तर प्रदेश की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सालाना तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जाएगे। प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। आशा और आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 10 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ उन्होंने कहा कि 1000 रुपये प्रतिमाह वृद्धा-विधवा पेंशन दी जाएगी। उत्तर प्रदेश की धरती की वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश विधान सभा के चुनाव में कांग्रेस की ओर से महिलाओं को 40 फीसद टिकट देने का बीते मंगलवार को एलान करते हुए इसे अपनी पहली प्रतिज्ञा बताया था। ट्वीट के जरिये पिछले दिनों उन्होंने बताया कि कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति की सहमति से निर्णय लिया है कि प्रदेश में सरकार बनने पर इंटरमीडिएट पास छात्राओं को स्मार्टफोन और स्नातक छात्राओं को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी। प्रियंका ने दूसरी प्रतिज्ञा के तौर पर यह घोषणा की है।

कांग्रेस के इस नए दांव को नौकरी पेशा वर्ग की महिलाओं और गृहणियों को आकर्षित करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की इस घोषणा को जन-जन तक पहुंचाने और इंटरनेट मीडिया पर इसके बारे में पोस्ट करने की अपील की है। बता दें कि निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार पहली जनवरी, 2021 को प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 14.585 करोड़ थी जिसमें 6.7 करोड़ महिलाएं थीं।

Related Articles

Back to top button