ब्रेकिंग
Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ... Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा... Kawardha News: कवर्धा में शराबियों और चखना सेंटरों पर गाज; सिटी कोतवाली इलाके में दर्ज हुए आबकारी के... Balodabazar News: बलौदाबाजार में मीडिया से विवाद और शराबी शिक्षक मामले में बड़ी कार्रवाई; प्राचार्या... Jharkhand Congress News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का झारखंड दौरा तय; खूंटी और रांची में दो बड़े का... Ranchi Railway News: रांची रेल मंडल में ऐतिहासिक पहल; पहली बार 'इंटर डिपार्टमेंटल स्पोर्ट्स मीट-2026... RIMS Ranchi News: रिम्स में छठा राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह शुरू; डॉ. हिरेंद्र बिरुआ ने दिखाई ... Ranchi PMLA Court: सीएम हेमंत सोरेन 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में होंगे पेश; बड़गांई जमीन मामले में तय...
मनोरंजन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने राखी सावंत के साथ हिलाई ‘कमरिया’, देखें फनी वीडियो

नई दिल्ली। एक्ट्रेस राखी सावंत अपनी एक्टिविटी को लेकर फैंस के बीच काफी सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर उनके फनी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब उनका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आ रही हैं।

राखी सांवत की इस फनी वीडियो को इंस्टाग्राम पर पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ये वायरल वीडियो एक अवॉर्ड फंक्शन का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी उनके पास घूमते हुए डांस कर रही हैं और नवाजुद्दीन उन्हें देख कर मुस्कुरा रहे हैं। साथ ही राखी उन्हें अपने साथ डांस स्टेप्स करने के लिए बोल रही हैं और अंत में नवाजुद्दीन उनके द्वारा बताए स्टेप्स को फॉलो करते दिख रहे हैं।

इस वीडियो में राखी ब्लैक कलर के गाउन में दिख रही हैं, जबकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी थ्री पीस में नजर आ रहे हैं। नवाजुद्दीन और राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक (खबर लिखे जाने तक) कई हजार लोग पसंद कर चुके हैं।

आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब राखी ने अपनी फनी वीडियो से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा हो। वो अक्सर अपनी फनी वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो अभिनेता प्रेम चोपड़ा के हाथ को चूमती नजर आ रही हैं। दरअसल प्रेम चोपड़ा के हाथ में फैक्चर हो गया है और उनके हाथ पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है। इस दौरान राखी उनसे मिलने पहुंचती हैं और अभिनेता के हाथ को चूमती है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद अभिनेत्री ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई।

Related Articles

Back to top button