ब्रेकिंग
Dipanshu Shokin DUSU Winner: एनएसयूआई से टिकट न मिलने पर लड़ा चुनाव, जानिए कौन हैं डूसू के नए उपाध्य... Delhi Minor Girl Brutality Case: 1 साल की मासूम से दरिंदगी और मर्डर के बाद राजनीति गरमाई, 4 आरोपी गि... Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह...
मनोरंजन

‘आर्यन कोई फिल्म करने से पहले ही स्टार बन चुका है…’ शाह रुख खान के बेटे पर एक्टर ने कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में जेल से जमानत पर बाहर आ गए हैं। पिछले महीने एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज शिप पर चल रही रेव पार्टी से आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से लंबी कानून लड़ाई के बाद आर्यन खान को 28 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई।

वहीं 30 अक्टूबर को आर्यन खान आर्थर रोड जेल से छूटकर अपने घर मन्नत आ गए। जेल से छूटने के बाद आर्यन खान का शाह रुख खान के फैंस ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। फैंस के इस स्वागत को देख अभिनेता केआरके (कमाल आर खान) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फिल्मों में डेब्यू किए बिना ही शाह रुख खान के बेटे सुपरस्टार बन गए हैं।

केआरके ने यह बात सोशल मीडिया के जरिए कही है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। केआरके कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय भी रखते रहते हैं। वह फिल्मी सितारों पर भी खुलकर बात करते रहते हैं। केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान के लिए लिखा, ‘जिस तरह से आज लोगों ने मन्नत के बाहर ढोल नगाड़े बजाकर आर्यन खान के आने का स्वागत किया, उससे यह साबित हो गया, कि आर्यन कोई फिल्म करने से पहले ही स्टार बन चुका है।’

सोशल मीडिया पर केआरके के यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके और शाह रुख खान के फैंस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि एनसीबी ने आर्यन खान पर ड्रग्स मामले की गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। जिसके चलते आर्यन खान को 25 दिन तक मुंबई के आर्थर रोड जेल में काटने पड़े थे। उन्हें मुंबई में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन क्रूज पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में जमानत मिली है

हालिया खबरों के अनुसार शाह रुख खान का बेटा आर्यन खान अगले कुछ दिनों तक मन्नत से बाहर नहीं निकलेंगे। इसके पीछे कारण यह है कि उनके घर के बाहर पपराजी का भारी जमावड़ा होगा। आर्यन खान के जेल से छूटकर आने से पहले शाह रुख खान के घर मन्नत को काफी अच्छे से सजाया गया था। इसकी तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुई है।

Related Articles

Back to top button