ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
देश

अरविंद केजरीवाल समेत 9 विधायकों को कोर्ट का नोटिस

नई दिल्ली। वर्ष, 2018 में दिल्ली के तत्‍कालीन मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से कथित मारपीट मामले में नया मोड़ आ गया है। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें 2018 में कथित तौर पर दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर हमला करने के एक मामले में आरोप मुक्त करने को चुनौती दी गई है।

सोमवार को सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और 9 अन्य को 11 अगस्त को राजनेताओं को बरी करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है।

कोर्ट ने यह भी कहा है कि इस मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के अलावा, विधायक राजेश ऋषि, नितिन त्यागी, प्रवीन कुमार, अजय दत्त, संजीव झा, रितुराज गोविंद, राजेश गुप्ता, मदनलाल और  दिनेश मोहनिया आगामी 23 नवंबर तक जवाब दाखिल करें। इसे के साथ आरोपित आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान और  प्रकाश जारवाल को चार्ज फ्रेम करने के बाबत नोटिस जारी हुआ है।

Related Articles

Back to top button