ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

एकता में ही है देश का बल,छात्र रहें जागरूक: डा. मिश्रा

बिलासपुर। शासकीय महाविद्यालय कोतरी, लोरमी के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती तथा इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आनलाइन माध्यम से उन्हें किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी तथा कार्यक्रम के आयोजक कृष्ण कुमार जायसवाल ने छात्र-छात्राओं को आज के दिवस की महत्ता को बताया। इसके बाद महाविद्यालय केे प्राचार्य डा. डीएस मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान मल्टीमीडिया के इस युग में दुर्भावनावश भ्रामक खबरें फैला दी जाती है। अत: हमें सच्चाई जाने बिना भ्रामक खबरों के जाल में आकर अपनी देश की एकता और अखंडता को विभाजित करने वाला कोई भी कदम नहीं उठाना चाहिए। इसके बाद प्राचार्य ने आनलाइन माध्यम से उपस्थित सभी प्राध्यापकों अतिथियों तथा छात्र-छात्राओं को एकता की शपथ दिलवाई।
महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक राजेश घोसले ने छात्रों को संबोधित करते हुए देश के प्रति एकता बनाए रखने की अपील की। महाविद्यालय की आइक्यूएसी प्रभारी डा. कल्पना अभिषेक पाठक ने छात्र छात्राओं को सरदार वल्लभभाई पटेल तथा इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व की महत्वपूर्ण बातों को उजागर कर उनसे प्रेरित होने की सीख दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को शासकीय ई राघवेंद्र राव विज्ञान महाविद्यालय बिलासपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डा. तरुणधर दीवान, महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को योग का प्रशिक्षण देने वाले योग शिक्षक नितेश राव मदने तथा एलआइसी के अधिकारी विनय कुमार शिंदे ने भी संबोधित किया।
इस दिवस पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने गीत, कविता, स्लोगन तथा भाषण के माध्यम से राष्ट्रीय एकता के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। इसके अंतर्गत छात्र सतीश ने एक भूमि का टुकडा नहीं मेरा देश कविता प्रस्तुत किया। गोविंद साहू ने वक्तव्य में कहा कि हमें घर और परिवार से ही एकता की शुरुआत करनी चाहिए। मंच से ममता साहू, मधु राजपूत , रानी मेहर, शीतला साहू, सीमा सोनकर, चंचल साहू, ईश्वर, ममता सोनकर,हेमलता मानिकपुरी, यामिनी यादव ने राष्ट्रीय एकता से संबंधित कविता प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के अंत में आयोजक कृष्ण कुमार जायसवाल ने महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक, अतिथियों तथा छात्र-छात्राओं का आभार प्रदर्शन किया।

जनपद उपाध्यक्ष खुशबू ने की रक्तदान
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. गांधी की पुण्यतिथि पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जोगेश्वरी वर्मा के नेतृत्व में रक्त दान कार्यक्रम मुंगेली में आयोजित किया गया। इसमें लोरमी की जनपद उपाध्यक्ष खुशबू वैष्णव ने रक्तदान की। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस की अध्यक्ष जागेश्वरी वर्मा, माया रानी सिंह ठाकुर, लता वैष्णव ,लेखनी सोनू चंद्राकर,, सरिता पाठक,ज्योति वैष्णव सहित बडी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button