ब्रेकिंग
जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र...
देश

पिता ने पुत्री के अपहरण की लिखाई झूठी रिपोर्ट

बिलासपुर। गौरेला थाना क्षेत्र में पिता ने नाबालिग पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट लिखाई। इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को प्रार्थी के घर से बरामद कर लिया।
29 अक्टूबर को रानीझाप निवासी दशरथ सिंह राठौर पिता भानसिंह राठौर (38) ने गौरेला थाना में प्रथम सूचना दर्ज कराया कि उसकी 11 वर्षीय नाबालिग पुत्री 28 अक्टूबर को स्कूल जाने के नाम से सुबह नौ बजे घर से निकली थी जो वापस नहीं आई। उन्होंंने किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपहरण किए जाने की आशंका व्यक्त करने पर थाना गौरेला पहंुचे। मामले में पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर ली। थाना प्रभारी गौरेला टीम गठित कर प्रकरण में घटना दिनांक तथा प्रार्थी के बताए अनुसार घटना में काफी भिन्न्ता पाई। प्रार्थी एवं उसके घर के लोगों का काल डिटेल अध्ययन तथा प्रार्थी के पूर्व इतिहास के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
ज्ञात हुआ कि प्रार्थी दशरथ राठौर थाना अनूपपुर कोतवाली के धारा 376 भादवि के मामले में अनूपपुर जेल में अगस्त 2020 से सितंबर 2021 तक निरुद्ध था। जहां पर जेल प्रहरी के साथ जमानत कराने के संबंध में रुपए पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों का विवाद हुआ था जिस पर से जेल प्रहरी ने देख लेने की धमकी देने पर उसे फंसाने के उद्देश्य से दशरथ और उसके स्वजन द्वारा षड्यंत्र रचा और इस षड्यंत्र में अपनी नाबालिग पुत्री को भी शामिल कर यह समझाया कि पुलिस के सामने यह बोलना कि चार पहिया वाहन में दो महिला एक पुरुष आए थे और रुमाल में मुंह बांधकर ले गए। इस बात की पुष्टि बरामद नाबालिग पुत्री के द्वारा की गई है।
इस प्रकार पुलिस की सूझबूझ से मामले में सफलता मिली। दशरथ राठौर के द्वारा पुलिस में इस प्रकार गंभीर अपराध की झूठी रिपोर्ट लिखाए जाने के फलस्वरुप प्रकरण में दशरथ राठौर एवं उसके परिजनों के विरुद्ध धारा 182, 211 के तहत कार्रवाई पृथक से की जाएगी। एसपी त्रिलोक बंसल ने आमजन से अपील की है कि आपसी विवाद या अन्य किसी कारण से झूठी रिपोर्ट नहीं लिखाएं। पुलिस की जांच पर सही गलत का पता लग जाता है।

Related Articles

Back to top button