ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

इंदौर में पड़ो‍स‍ियों में विवाद के बाद मारपीट, पांच लोग घायल

इंदौर। शहर के हीरानगर इलाके में दो पड़ोसी परिवारों में किसी बात पर जमकर विवाद हुआ। इस दौरान जमकर मारपीट भी हुए। कुछ लोग घायल भी हो गए। इस दौरान चाकूबाजी की भी जानकारी मिली है। इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। थाना प्रभारी सतीश पटेल के अनुसार हीरानगर थाना क्षेत्र के मेघदूत नगर में रात को यह घटना हुई।

विवाद सिगरेट पीने को लेकर हुआ

थाना प्रभारी ने बताया कि विवाद सिगरेट पीने को लेकर हुआ। इसके बाद दोनों परिवार आमनेसामने हो गए। कहासुनी के बाद मारपीट आरंभ हो गई। महिलाओं ने भी पुरुषों के साथ जमकर हाथ चलाए।

चाकू निकाले जाने की भी बात सामने आई

सड़क पर ही दोनों परिवारों में लातघूंसों के साथ जहां लाठियां चलींं, वहीं चाकू निकाले जाने की भी बात सामने आई है। मारपीट में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने घटना के बाद रात में दोनों पक्षों का मेडिकल करवाया

काम से घर लौट रहे वेटर को चाकू से गोदा

तुकोगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात नशेड़ी बदमाशों ने एक युवक को चाकू से गोद दिया। युवक वेटर का काम करता है। वह रात को काम से घर लौट रहा था तभी बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार घायल का नाम राहुल पुत्र हिम्मत सिंह निवासी पंचम की फेल है, उसके परिजन किशन के अनुसार रात को वह काम पर से लौट रहा था। घर के नजदीक ही उसे नशेड़ी बदमाशों ने घेर लिया। बदमाश रुपयों की मांग कर रहे थे। राहुल ने विरोध किया तो विवाद हो गया।इसी बात पर आरोपितों ने हमला किया और भाग गए। राहुल का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button