ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

गोवा की जनता के लिए अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, भाजपा-कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) भी जोरदार तैयारी कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गोवा के दौरे भी कर रहे हैं। इसी क्रम में अरविंद केजरीवाल सोमवार को गोवा में वहां की जनता के लिए बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि जैसे दिल्ली सरकार बुजुर्गों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा करवा रही है वैसे ही अगर आम आदमी पार्टी गोवा में सत्ता में आयी तो, हिंदू, ईसाइयों और मुस्लिमों को भी उनके तीर्थ स्थल तक मुफ्त में यात्रा करवाया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की अगर गोवा में सरकार बनती है तो उनकी पार्टी की सरकार हिंदुओं के लिए अयोध्या और ईसाइयों के लिए वेलंकन्नी (Velankanni) की मुफ्त तीर्थयात्रा की व्यवस्था करेगी। वहीं, मुसलमानों के लिए अजमेर शरीफ और साईं बाबा के प्रति श्रद्धा रखने वालों के लिए शिरडी मंदिर की मुफ्त यात्रा की व्यवस्था सरकार करेगी।

jagran

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने दोनों प्रमुख पार्टियों को भ्रष्ट बताया। केजरीवाल ने कहा कि यही कारण है कि कांग्रेस भाजपा के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं करती क्योंकि वे जानते हैं कि अगर वे बोलेंगे तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। भाजपा के पिछले 10 वर्षों के शासन में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री या मंत्री के खिलाफ एक भी मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया?।

jagran

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों मिलकर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। दोनों पार्टियों ने गुप्त समझौता किया है कि जिसके तहत, जब वे सरकार में आते हैं तो दूसरे के खिलाफ कार्रवाई नही करते हैं।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि गोवा के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया है कि जब वो एक साल राज्यपाल थे तब गोवा के हर काम में भ्रष्टाचार था। भाजपा से जुड़े नेता सत्यपाल मलिक ने अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया है कि वो भ्रष्ट सीएम हैं।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सत्यपाल मलिक ने जब केंद्र सरकार को गोवा के मुख्यमंत्री के बारे में बताया तो केंद्र सरकार ने उन्हें पद से ही हटा दिया। कांग्रेस भी भ्रष्टाचार करती थी और बीजेपी भी भ्रष्टाचार कर रही है, दोनों ही भ्रष्टाचार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button